Home > Jamshedpur > हिदाया सोशल वेलफेयर सोसाइटी करीम सिटी के संस्थापक स्वर्गीय तफज्जुल करीम की याद में मानगो में आयोजित कर रही खेलकूद प्रतियोगिता

हिदाया सोशल वेलफेयर सोसाइटी करीम सिटी के संस्थापक स्वर्गीय तफज्जुल करीम की याद में मानगो में आयोजित कर रही खेलकूद प्रतियोगिता

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : मानगो के गांधी मैदान में इस साल भी 21 जनवरी को हिदाया सोशल वेलफेयर सोसाइटी की तरफ से खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह खेलकूद प्रतियोगिता करीम सिटी कॉलेज के संस्थापक स्वर्गीय तफज्जुल करीम की याद में आयोजित की जाएगी। यह जानकारी मानगो के गांधी मैदान में सोसायटी के अध्यक्ष डॉक्टर अफरोज शकील व ताहिर हुसैन ने दी। डॉक्टर शकील ने बताया कि इस प्रतियोगिता में टीमें निशुल्क रूप से भाग ले सकती हैं। किसी से कोई एंट्री फीस नहीं ली जाएगी। इस प्रतियोगिता में फुटबॉल, एथलेटिक्स, क्रिकेट आदि खेल होंगे। इस मौके पर डॉक्टर शकील के साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रियाज खान, अफरोज असलम गुड्डू और शाहिद अख्तर भी थे। उन्होंने कहा कि अंकों के आधार पर विजेताओं को इनामी राशि के साथ तफज्जुल करीम ट्राफी से नवाजा भी जाएगा। इसके अलावा टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी और सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर को भी पुरस्कृत किया जाएगा।
यह भी पढें – बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के हिंदूपीठ के पास स्थापित शिवलिंग हटाने पहुंची टाटा स्टील की टीम का हुआ विरोध, पहुंची पुलिस

You may also like
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा
यमन ने रणनीतिक लाल सागर बंदरगाह मोखा पर किया कब्जा, बाब अल-मंदब की ओर बढ़ी सेना
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO

Leave a Reply