Home > Jamshedpur > स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने मानगो चौक पर हैंगिंग गार्डन सेल्फी प्वाइंट का किया उद्घाटन दुर्गा पूजा पर मानगो चौक पर सेल्फी प्वाइंट पर लोग ले सकेंगे सेल्फी

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने मानगो चौक पर हैंगिंग गार्डन सेल्फी प्वाइंट का किया उद्घाटन दुर्गा पूजा पर मानगो चौक पर सेल्फी प्वाइंट पर लोग ले सकेंगे सेल्फी

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने रविवार को मानगो चौक पर हैंगिंग गार्डन सेल्फी प्वाइंट का उद्घाटन किया। यह हैंगिंग गार्डन सेल्फी प्वाइंट मानगो नगर निगम ने बनाया है। मानगो नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि वह मानगो में तीन हैंगिंग गार्डन सेल्फी प्वाइंट बना रहे हैं। मानगो चौक पर हैंगिंग गार्डन सेल्फी प्वाइंट बन कर तैयार हो चुका है। डिमना चौक और पारडीह चौक पर भी बनाया जा रहा है। तीनों जगह हैंगिंग गार्डन सेल्फी प्वाइंट के निर्माण पर 7 लाख रुपए खर्च किए जा रहे हैं। उद्घाटन के मौके पर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि मानगो की बड़ी समस्या ट्रैफिक की है। यहां रोज जाम लगता है। इसलिए जल्द ही यहां फ्लाईओवर बनाया जाएगा। गौरतलब है कि कई महीने पहले स्वास्थ मंत्री बन्ना गुप्ता ने पथ निर्माण विभाग के उच्च अधिकारियों को लाकर स्थल का निरीक्षण करवाया था। तब से अब तक आगे की प्रगति क्या है यह स्वास्थ्य मंत्री ने नहीं बताया। जनता को अब तक यह नहीं बताया गया कि फ्लाईओवर की डिजाइन बनी कि नहीं बनी। डिजाइन बनाने के लिए कोई एजेंसी चुनी गई या नहीं।

You may also like
Ranchi Market: छह भारतीय समुदायों की दुल्हनों के लिए ‘रिवाह बाए तनिष्क’ ने लॉन्च किया ‘वेडिंग सिग्नेचर्स’ कलेक्शन
Jamshedpur Electronics : क्रोमा में आईफोन 18 प्रो की प्री-बुकिंग शुरू, 12 हजार रुपये तक एक्सचेंज बोनस
प्रिंस खान के भाई बंटी का धनबाद में पैदल मार्च, पूछताछ में खुले गिरोह के नए राज+VDO
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप

Leave a Reply