Home > Jamshedpur > स्वास्थ मंत्री बन्ना गुप्ता के निर्देश पर प्रतिनिधि मौलाना अंसार खान ने नामदा बस्ती में चलाया सदस्यता अभियान

स्वास्थ मंत्री बन्ना गुप्ता के निर्देश पर प्रतिनिधि मौलाना अंसार खान ने नामदा बस्ती में चलाया सदस्यता अभियान

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के निर्देश पर शनिवार को उनके प्रतिनिधि मौलाना अंसार खान ने गोलमुरी की नामदा बस्ती में सदस्यता अभियान चलाया। इस सदस्यता अभियान में लोगों को कांग्रेस पार्टी का सदस्य बनाया गया। जिन लोगों को सदस्य बनाया गया उनको सदस्यता शुल्क की रसीद भी दी गई। उनसे सदस्यता शुल्क भी वसूला गया। इस कार्यक्रम में कांग्रेस की नेता सुमित्रा पांडा भी शामिल हुईं। इसके अलावा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजेश चौधरी, वरिष्ठ नेता गुरदीप सिंह, एसआरके कमलेश, महिला जिला महासचिव रुकैया खातून, कौसर परवीन गुड़िया परवीन, अरशद खान, गुलशेर आदि शामिल थे। नामदा बस्ती के स्थानीय लोगों में कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता सह नामदा बस्ती गुरुद्वारा के प्रधान महेंद्र सिंह, बलराज सिंह, राजवीर सिंह, के चौबे आदि ने सदस्यता अभियान में सहयोग किया।

Leave a Reply