Home > Health > सोनारी समेत जिले में मिले कोरोना के 10 नए मरीज, ठीक होने पर 12 मरीजों को किया गया डिस्चार्ज

सोनारी समेत जिले में मिले कोरोना के 10 नए मरीज, ठीक होने पर 12 मरीजों को किया गया डिस्चार्ज

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : जिले में शनिवार को कोरोना के 10 नए मरीज मिले हैं। डीसी सूरज कुमार ने विज्ञप्ति जारी कर 10 नए मरीज मिलने की पुष्टि कर दी है। जो नए मरीज मिले हैं उनमें गोलमुरी, टेल्को, मानगो, बर्मामाइंस और बागबेड़ा में एक-एक मरीज मिला है। सोनारी में दो और अन्य जिले में 3 मरीज मिले हैं। ठीक होने पर 12 मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया गया है।

Leave a Reply