Home > Crime > Jamshesdpur crime: बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के बेली बोधन वाला घाट पर ट्रक का ब्रेक फेल होने से आधा दर्जन लोग घायल, 2 की हालत गंभीर, एक की मौत की सूचना

Jamshesdpur crime: बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के बेली बोधन वाला घाट पर ट्रक का ब्रेक फेल होने से आधा दर्जन लोग घायल, 2 की हालत गंभीर, एक की मौत की सूचना


जमशेदपुर : बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के बेली बोधन वाला घाट पर विसर्जन के समय अचानक एक ट्रक का ब्रेक फेल हो गया। ट्रक का ब्रेक फेल होने से ट्रक ने आगे चल रहे दो लोगों को कुचल दिया। इसके बाद वह नदी में जा गिरा। इस दौरान वहां भगदड़ मच गई। भगदड़ में कई लोग घायल हुए। बताते हैं कि दो लोगों की हालत गंभीर है। एक व्यक्ति की मौत की भी सूचना है।घायलों को टीएमएच में भर्ती कराया गया है। नदी में घुसे ट्रक को निकाल लिया गया है। बताते हैं कि हादसा होते ही मौके पर पुलिसकर्मी पहुंच गए और सभी घायलों को इलाज के लिए टीएमएच में भर्ती कराया। यहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply