Home > Crime > सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के एग्रिको शिव सिंह बागान एरिया में एक घर में चोरी, नकदी, लैपटॉप व जेवरात समेत ₹100000 का सामान पार

सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के एग्रिको शिव सिंह बागान एरिया में एक घर में चोरी, नकदी, लैपटॉप व जेवरात समेत ₹100000 का सामान पार

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के एग्रिको शिव सिंह बागान एरिया में एक घर में चोरी हुई है। चोरों ने सुमन कुमार के घर को निशाना बनाया और घर से नकदी, एक लैपटॉप समेत कीमती सोने के जेवरात पार कर दिए हैं। चोरी गए सामान की कीमत ₹100000 के आसपास बताई जा रही है। सुमन कुमार ने घटना की जानकारी सिदगोड़ा थाना पुलिस को दे दी है। सुमन कुमार ने बताया कि गुरुवार को जब वह सुबह उठे तो देखा घर का दरवाजा बंद है। छोटे भाई को बुलाकर दरवाजा खुलवाया और सामने कमरे में अलमारी खुली थी। सारा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। चोरों ने एक लैपटॉप, सोने के तीन टॉप्स, आर्टिफिशियल गहने, वीआईपी कंपनी का वैनिटी केस, कपड़ों से भरे दो बैग, गैस सिलेंडर और ₹1300 नकद पार किए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
इसे भी पढ़ें – साकची स्थित एमजीएम अस्पताल में बायोमेट्रिक मशीन खराब होने से कर्मचारियों को हो रही दिक्कत, अधीक्षक से ठीक कराने की मांग

You may also like
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत

Leave a Reply