Home > Jamshedpur > जमशेदपुर : श्री श्वेताम्बर मूर्ति पूजक जैन संघ के अध्यक्ष बने गणेशमल बैद

जमशेदपुर : श्री श्वेताम्बर मूर्ति पूजक जैन संघ के अध्यक्ष बने गणेशमल बैद

श्री श्वेताम्बर मूर्ति पूजक जैन संघ का चुनाव संपन्न
न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर:
जमशेदपुर के जैन समाज के प्रमुख संगठन श्री श्वेताम्बर मूर्तिपूजक जैन संघ की एक आम सभा शनिवार को जुगसलाई स्थित जैन मंदिर प्रांगण में आयोजित की गई। इसमें पिछली कार्यसमिति के आय व्यय के ब्यौरे को सर्व सम्मति से पास किया गया। सदस्यों ने वर्तमान कार्यसमिति के कार्यों की सराहना करते हुए गणेशमल बैद से पुनः अध्यक्ष पद एवं कमल बैद से सचिव पद ग्रहण करने का आग्रह किया। इसे उन्होंने संघ का आदेश मानते हुए स्वीकार किया। पूर्ण कार्यसमिति का गठन यथा शीघ्र करने का आश्वासन दिया। आमसभा में सभी पदाधिकारियों के अलावा जसराज बैद, दिलीप गोलेच्छा, हेमराज नवलखा, कमल चंद ललवानी, नवीन भंसाली, विवेक झाबक, धीरज लुंकड़, निलेश झाबक, अक्षय मुनोत, टीकम बैद, रतन बैद, कांतिलाल बैद, निलेश ललवानी, राजेश ललवानी आदि सदस्य उपस्थित रहे।

You may also like
Tata Steel Foundation Uniform Services Coaching : टाटा स्टील फाउंडेशन की पहल से युवाओं को मिल रहा देश सेवा का अवसर, 17 को सरकारी नौकरी
Ranchi Diwali: रांची में दीपावली, छठ और काली पूजा की तैयारियों की समीक्षा, डीसी ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध काम के निर्देश
Jamshedpur News : जमशेदपुर में अनाथ बच्चे को मिला नया परिवार, इस साल अब तक 7 बच्चों का हुआ दत्तक ग्रहण
Jamshedpur Railway News : 26 अक्टूबर से संतरागाछी-खातिपुरा एक्सप्रेस का शुभारंभ, टाटानगर से जयपुर और खाटूश्याम जाना होगा आसान

Leave a Reply