Home > Jamshedpur > जमशेदपुर : मानगो में बनेगा फ्लाईओवर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने पथ निर्माण विभाग की टीम के साथ किया निरीक्षण

जमशेदपुर : मानगो में बनेगा फ्लाईओवर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने पथ निर्माण विभाग की टीम के साथ किया निरीक्षण

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : मानगो में 250 करोड़ रुपए की लागत से फ्लाईओवर बनाने की योजना है। इसे लेकर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने पथ निर्माण विभाग के अधिकारियों और इंजीनियरों के साथ रविवार को स्थल का निरीक्षण किया। इसमें मानगो में मानगो चौक से उस पार मानगो के छोटा ब्रिज के बगल से एक फ्लाईओवर बनाया जाएगा। यह फ्लाईओवर मानगो चौक की तरफ छोटे ब्रिज के पास स्थित पुलिस की टीओपी के पास से उठेगा। छोटा ब्रिज के बगल से होते हुए उस पार नदी किनारे जाकर गिरेगा। यह फ्लाईओवर गांधी घाट के पहले ही सड़क से मिला दिया जाएगा। यह फ्लाईओवर छोटे ब्रिज से 20 फुट ऊंचा होगा। मानगो चौक की तरफ से फ्लाईओवर पर चढ़ने के लिए 3 रास्ते बनाए जाएंगे। एक सड़क से डिमना रोड से आने वाले लोग फ्लाईओवर पर चढेंगे। दूसरी सड़क से मानगो में न्यू पुरुलिया रोड और तीसरी से मानगो के ओल्ड पुरुलिया रोड से आने वाले लोग फ्लाईओवर पर जाएंगे।
इस निरीक्षण के दौरान पथ निर्माण विभाग के इंजीनियरों ने फ्लाईओवर का दो और खाका तैयार किया था, जिस पर सहमति नहीं बन सकी। इसमें मानगो, न्यू पुरुलिया रोड स्थित वन विभाग के पास डिमना रोड के राजस्थान भवन के पास से फ्लाईओवर को उठाकर मानगो चौक के आगे से वर्कर्स कॉलेज की ओर मोड़कर नदी के ऊपर से निर्माण करते हुए मरीन ड्राइव गोल चक्कर पर मिलाया जाएगा। दूसरा, जो खाका तैयार हुआ था। उसके अनुसार फ्लाईओवर को मानगो पुल के पहले से लेकर हाथी घोड़ा मंदिर के ऊपर से मरीन ड्राइव गोल चक्कर तक निकाला जाएगा। लेकिन, बाद में इंजीनियरों में सहमति बनी कि तीसरा खाका ज्यादा उचित रहेगा। स्वास्थ मंत्री बन्ना गुप्ता ने बताया कि इसी अनुरूप फ्लाईओवर बनाया जाएगा और ढाई सौ करोड़ रुपये खर्च होंगे। इस निरीक्षण में पथ निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता राजेश कुमार सिंह, अधीक्षण अभियंता एके दीपक, कार्यपालक अभियंता कुंडल कुमार, गणेश हेंब्रम और सुधीर कुमार शामिल थे। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि उनकी टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेंद्रन से फोन पर बात हुई है और छोटे पुल की भी मरम्मत की जाएगी। उन्होंने कहा कि फ्लाईओवर का काम डेढ़ महीने के अंदर शुरू कर दिया जाएगा।

You may also like
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO

Leave a Reply