Home > Jamshedpur > जमशेदपुर : बाढ़ में डूब गए 2,000 से अधिक घर, भारी तबाही, उतरी एनडीआरएफ+ वीडियो

जमशेदपुर : बाढ़ में डूब गए 2,000 से अधिक घर, भारी तबाही, उतरी एनडीआरएफ+ वीडियो

सेना को भी किया गया अलर्ट, आधी रात को बाढ़ ग्रस्त इलाकों में पहुंचीं डीसी विजया जाधव
न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर :
खरकाई और स्वर्ण रेखा नदी खतरे के निशान से काफी ऊपर बह रही है। खरकाई नदी खतरे के निशान से साढ़े 7 मीटर ऊपर और स्वर्णरेखा नदी लगभग 3 मीटर ऊपर बह रही है। इन दोनों नदियों ने जमशेदपुर में शनिवार की रात काफी तबाही मचाई। बागबेड़ा, जुगसलाई, शास्त्री नगर, मानगो, भुइयांडीह, बागुनहातू आदि इलाके में 2000 से अधिक मकान बाढ़ के पानी में डूब गए हैं।

मानगो के कुंवर बस्ती में डीसी

जिला प्रशासन को देर रात शहर में एनडीआरएफ उतारनी पड़ी है। एनडीआरएफ ने रात लगभग 10:30 बजे से बागबेड़ा और जुगसलाई में राहत व बचाव कार्य शुरू किया।

मानगो दाईगुट्टू

यहां फंसे लोगों को निकालने का काम देर रात तक जारी रहा।
जुगसलाई वह बागबेड़ा से निकाले गए 500 परिवार

बाढ़ ग्रस्त इलाके में डीसी विजया जाधव

जुगसलाई और बागबेड़ा से लगभग 500 लोगों को निकालकर राहत शिविर में पहुंचाया गया है। इसके बाद शास्त्री नगर में भी बचाव और राहत कार्य चलाए गए हैं। मानगो के कुंवर बस्ती, शंकोसाई, राम नगर और श्याम नगर का पूरा इलाका डूब गया है। डीसी विजया जाधव देर रात लाव लश्कर के साथ निकालीं और बागबेड़ा का निरीक्षण करने के बाद मानगो के कुंवर बस्ती, शंकोसाई आदि इलाके में पहुंचीं।

राहत व बचाव कार्य करती एनडीआरएफ की टीम

उन्होंने एनडीआरएफ लगाकर मानगो के कुंवर बस्ती इलाके में फंसे लोगों को निकलवाया और उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है। जेएनएसी के राहत शिविरों में 800 से अधिक लोग मौजूद हैं। जिला प्रशासन की तरफ से इन्हें खाना पानी दिया गया है और इनके लेटने का भी प्रबंध किया गया है। बागबेड़ा, शास्त्री नगर, मानगो आदि इलाके में भी राहत शिविरों में लोगों को रखा गया है।
सामाजिक संस्थाओं से बागबेड़ा के लोगों की अपील
बागबेड़ा में 300 से अधिक घर डूबने से हाहाकार मचा हुआ है। इलाके के समाजसेवी सुबोध झा ने सामाजिक संस्थाओं से अपील की है कि वह बागबेड़ा में राहत कार्य शुरू करें। बताते हैं कि बागबेड़ा में काफी लोग बेघर हुए हैं। इनके पास अनाज तक नहीं बचा। इनका सारा खाने पीने का सामान बाढ़ के चलते नष्ट हो गया है।
राहत शिविरों के पास दाल भात केंद्र खोलने के निर्देश
डीसी विजया जाधव ने दाल भात केंद्रों को बाढ़ ग्रस्त इलाकों के पास शुरू करने का निर्देश दिया है। ताकि राहत शिविरों में मौजूद बाढ़ पीड़ितों को भोजन की कमी का सामना ना करना पड़े।
मानगो ब्रिज पर तैनात की गई एंबुलेंस
जिला प्रशासन की तरफ से मानगो ब्रिज पर एंबुलेंस तैनात कर दी गई है।

मानगो पुल पर एंबुलेंस

ताकि जरूरत पड़ने पर लोगों की मदद की जा सके। जिला प्रशासन की तरफ से मानगो, शास्त्री नगर, बागबेड़ा आदि इलाकों में रात भर राहत कार्य चलाया गया।
बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए प्रशासन ने जारी किए नंबर
डीसी विजया जाधव ने बताया कि जो लोग भी बाढ़ में फंसे हैं वह सहायता के लिए पुलिस कंट्रोल रूम के 100 नंबर पर भी फोन कर सकते हैं। इसके अलावा मानगो में कार्यपालक पदाधिकारी को 09572 170182, जुगसलाई नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी को 94311 80439, जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के विशेष पदाधिकारी 85216 58925 और बागबेड़ा इलाके के लोग प्रखंड विकास पदाधिकारी को 83403 63635 और अंचल अधिकारी को 9471 728344 पर कॉल कर मदद हासिल कर सकते हैं।

You may also like
Jamshedpur Crime : साकची की महिला देबिका दास से 30 लाख रुपए ठग कर पति पर हो गया फरार +VDO
Jamshedpur Good Friday : बिष्टुपुर व गोलमुरी चर्च में हुई प्रार्थना +VDO
Buldozer Action : आदिवासियों ने उलीडीह व बिरसानगर से हटाया अतिक्रमण, बिरसानगर में गरजा बुल्डोजर+ VDO
Ranchi Wine Smuggling : रेलवे स्टेशन पर पकड़ा गया शराब तस्कर
Ranchi Wine Smuggling: रांची रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने अवैध शराब के साथ दो लोगों को किया गिरफ्तार

Leave a Reply

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!