Home > Jamshedpur > Dhalbhoomgar: धालभूमगढ़ में नेशनल हाईवे के किनारे वन विभाग के कार्यालय के पास जंगल में लगी भीषण आग

Dhalbhoomgar: धालभूमगढ़ में नेशनल हाईवे के किनारे वन विभाग के कार्यालय के पास जंगल में लगी भीषण आग

धालभूमगढ़ : धालभूमगढ़ में नेशनल हाईवे के किनारे वन विभाग के कार्यालय के पास जंगल में आग लगी है। यह आग कैसे लगी यह नहीं पता चल पाया है। लोगों का अनुमान है कि किसी ने बीड़ी सिगरेट पीकर उधर फेंक दिया। इसके बाद यह आग लगी। जंगल में लगी यह आग लगातार बढ़ती ही जा रही है। कई हजार पेड़ जलकर राख हो चुके हैं। घटना की जानकारी मिलने पर भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष नौशाद अहमद मौके पर पहुंचे और उन्होंने आग लगने की सूचना सरकारी अधिकारियों को दी। बताते हैं कि आग की चपेट में आकर कई जंगली जानवर भी जल गए हैं। जंगली जानवर इलाके से भाग रहे हैं।

You may also like
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप
एग्रिको सिग्नल पर पूर्व सीएम रघुवर के घर के पास सड़क हादसे में मानगो के मार्बल कारोबारी और उसके बेटे की मौत
मानगो में SIR कर्मी को भेष में फ्लैट में घुस महिला को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, महिला भी पकड़ी गई+VDO
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार

Leave a Reply