Home > Crime > सोनारी के विजय शताब्दी टावर के फ्लैट में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, ₹60000 तक का नुकसान

सोनारी के विजय शताब्दी टावर के फ्लैट में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, ₹60000 तक का नुकसान

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर ‌: सोनारी थाना क्षेत्र के मरीन ड्राइव पर विजय शताब्दी टावर की चौथी मंजिल पर आग लग गई है। यह आग गौरव कुमार के अपार्टमेंट नंबर 1141 में लगी है। घटना की जानकारी मिलते ही सोनारी थाना की पीसीआर वैन मौके पर पहुंची। अग्निशमन विभाग को भी सूचना दी गई। इसके बाद अग्निशमन की गाड़ियां भी पहुंची और किसी तरह कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस दौरान 60 हजार रुपए का नुकसान होने की बात बताई जा रही है। घर का काफी सामान जल गया है। इसमें बेड समेत गृहस्थी का अन्य सामान है। बताते हैं कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी है।
इसे भी पढ़ें-सियासी सूरमाओं ने शुरू की जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के राजनीतिक दंगल की तैयारी, जोड़-तोड़ शुरू

You may also like
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत

Leave a Reply