Home > Crime > Jamshesdpur: आजाद नगर थाना क्षेत्र के गरीब कॉलोनी में तमन्ना स्टोर नामक होलसेल जनरल स्टोर में लगी आग, 5 लख रुपए का सामान जल कर खाक

Jamshesdpur: आजाद नगर थाना क्षेत्र के गरीब कॉलोनी में तमन्ना स्टोर नामक होलसेल जनरल स्टोर में लगी आग, 5 लख रुपए का सामान जल कर खाक

जमशेदपुर : आजाद नगर थाना क्षेत्र के गरीब कॉलोनी स्थित होलसेल जनरल स्टोर तमन्ना स्टोर में आग लग गई। आग लगने की इस घटना में दुकान में रखा सारा सामान जल गया। दुकान के मलिक मोहम्मद शाहनवाज आलम ने बताया उनका लगभग 5 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। मोहम्मद शाहनवाज आलम ने शनिवार को बताया कि उनके मकान मालिक ने शनिवार को सुबह पौने चार बजे सूचना दी कि दुकान का शटर बंद है और दुकान से धुआं निकल रहा है। इस पर वह फौरन मौके पर पहुंचे। अग्निशमन विभाग को फोन कर दमकल की एक गाड़ी बुलाई। काफी देर कि मशक्कत के बाद आग बुझाई जा सकी। लेकिन तब तक सारा सामान जलकर राख हो चुका था। आग कैसे लगी इसका पता नहीं चल पाया।

 

You may also like
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा
यमन ने रणनीतिक लाल सागर बंदरगाह मोखा पर किया कब्जा, बाब अल-मंदब की ओर बढ़ी सेना
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट

Leave a Reply