Home > Education > Jamshedpur: एपीजे अब्दुल कलाम स्कूल के डायरेक्टर मानगो के मोहम्मद ताहिर हुसैन के पिता का निधन, गुरुवार को साकची में होंगे सुपुर्द-ए-खाक देखा

Jamshedpur: एपीजे अब्दुल कलाम स्कूल के डायरेक्टर मानगो के मोहम्मद ताहिर हुसैन के पिता का निधन, गुरुवार को साकची में होंगे सुपुर्द-ए-खाक देखा

जमशेदपुर: मानगो के रोड नंबर 13, तैबानगर, जवाहरनगर निवासी निवासी, झारखंड गैर सरकारी विद्यालय संघ के प्रदेश अध्यक्ष, हनफिया हाई स्कूल के प्रधानाध्यापक, ए०पी०जे० अब्दुल कलाम हाई स्कूल व इंटर कॉलेज के डायरेक्टर मोहम्मद ताहिर हुसैन के पिता सोहराब अहमद का 68 वर्ष की आयु में हृदय गति के रूक जाने के कारण आज सुबह टाटा मुख्य अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। उनके जनाजे की नमाज गुरुवार को जोहर की नमाज के बाद दोपहर 1:00 बजे साकची आम बागान मैदान में अदा की जाएगी एवं सपुर्दे खाक साकची कब्रिस्तान में किया जाएगा। स्वर्गीय सोहराब अपने पीछे पांच पुत्र व एक पुत्री छोड़ गए हैं। उक्त जानकारी झारखंड गैर सरकारी विद्यालय संघ के कोल्हान अध्यक्ष डॉक्टर अफरोज शकील ने दी, उन्होंने बताया कि स्वर्गीय सोहराब समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणीय भूमिका निभाते थे एवं बिगड़ैल बच्चों को शिक्षा के माध्यम से मुख्य धारा में लाने का प्रयास करते थे। उनके निधन से विशेष कर मानगो क्षेत्र में अपूर्णिया क्षति हुई है, जिसकी भरपाई निकट भविष्य में असंभव है।

You may also like
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप
एग्रिको सिग्नल पर पूर्व सीएम रघुवर के घर के पास सड़क हादसे में मानगो के मार्बल कारोबारी और उसके बेटे की मौत
मानगो में SIR कर्मी को भेष में फ्लैट में घुस महिला को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, महिला भी पकड़ी गई+VDO
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार

Leave a Reply