Home > Crime > परिजनों ने कार्तिक मुंडा की मौत को बताया संदिग्ध, जांच की उठाई मांग, जानें पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का क्या बताया गया कारण

परिजनों ने कार्तिक मुंडा की मौत को बताया संदिग्ध, जांच की उठाई मांग, जानें पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का क्या बताया गया कारण

जमशेदपुर : सोनारी में पुलिस की छापामारी के दौरान कार्तिक मुंडा नामक अपराधी की संदिग्ध मौत हो गई थी। उसका शव शुक्रवार को टीएमएच में मिला। डिसाइड मृतक के परिजनों का कहना है कि पुलिस उसकी तलाश में छापामारी करने आई थी। सोनारी स्थित उसके घर में छापा मारा। परिजनों ने बताया कि पुलिस से बचने के लिए कार्तिक मुंडा घर से भाग गया था। परिजनों के अनुसार बाद में पुलिसकर्मियों ने उनसे बताया कि कार्तिक मुंडा को पकड़ लिया गया है। घर के लोगों ने बताया कि उन्होंने बाहर निकल कर देखा तो पुलिस उसे एक गाड़ी में बैठा रही थी। सुबह सभी लोग कार्तिक मुंडा की तलाश में आदित्यपुर थाना और सोनारी थाना पहुंचे। लेकिन, बाद में पता चला कि कार्तिक मुंडा टीएमएच में है। वहां उसकी लाश मिली। परिजन इस मामले में पुलिस पर आरोप लग रहे हैं। डीसी से मांग की गई है कि मामले की जांच कराई जाए। दूसरी तरफ, जिला प्रशासन ने मेडिकल बोर्ड की देखरेख में कार्तिक मुंडा का पोस्टमार्टम कराया है। पोस्टमार्टम में पता चला है कि कार्तिक मुंडा के सर और छाती में गंभीर चोट लग गई थी। इसकी वजह से उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस कह रही है की बालकनी से छलांग लगाने के दौरान कार्तिक मुंडा गिर गया था। उसके सर पर और सीने पर गिरने की वजह से ही चोट आई है।

You may also like
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
रघुवर दास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, संताली की ओलचिकी लिपि में पाठ्य सामग्री प्रकाशित करने का आग्रह

Leave a Reply