Home > Crime > उत्पाद विभाग की टीम ने बागबेड़ा समेत कई इलाकों में की छापामारी, अवैध शराब के साथ एक को भेजा जेल, एक फरार

उत्पाद विभाग की टीम ने बागबेड़ा समेत कई इलाकों में की छापामारी, अवैध शराब के साथ एक को भेजा जेल, एक फरार

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : उत्पाद विभाग की टीम ने बागबेड़ा समेत कई इलाकों में शनिवार को छापामारी की है। उत्पाद विभाग की टीम ने सबसे पहले बागबेड़ा थाना क्षेत्र के जगन्नाथपुर में छापामारी की और यहां अवैध शराब बरामद की। इसके बाद जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के दिगड़ी और कुमिरमुड़ी में छापामारी की गई। घाटशिला थाना क्षेत्र के बड़ाजुड़ी में भी छापामारी हुई। जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के दिगड़ी से निताई महतो को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। उसको जेल भेज दिया गया है।

यह भी पढें – एयर इंडिया की फ्लाइट में महिला पर पेशाब करने वाले आरोपी शंकर मिश्रा को बहुराष्ट्रीय कंपनी ने नौकरी से निकाला

छापामारी के दौरान एक अवैध शराब विक्रेता फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है। उत्पाद विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस छापामारी के दौरान 25. 68 लीटर विदेशी शराब और 6.50 लीटर बीयर बरामद हुई है। गौरतलब है कि जिला प्रशासन के निर्देश पर उत्पाद विभाग लगातार जिले में छापामारी कर अवैध शराब बरामद कर रही है।

You may also like
Jamshedpur Diwali : जमशेदपुर में बिना लाइसेंस पटाखा बेचने वालों पर शिकंजा, सुंदरनगर में आधा दर्जन दुकानों की जांच
Jamshedpur Karvachauth : जमशेदपुर में करवा चौथ की धूम, चांद के दीदार का इंतजार; पति की लंबी उम्र के लिए महिलाओं ने रखा निर्जला व्रत+VDO
Kadma Police station: कदमा थाना में ग्रामीणों का हंगामा, बोड़ाम के दो युवकों की रिहाई की मांग पर धरना
Jamshedpur Education : चक्रवात ‘अर्णव’ का असर: जमशेदपुर में 28 और 29 अक्टूबर को सभी स्कूल बंद, कक्षा 12 तक पढ़ाई स्थगित

Leave a Reply