Home > India > 44 आतंकवादियो को प्रयागराज की नैनी सेंट्रल जेल किया गया शिफ्ट

44 आतंकवादियो को प्रयागराज की नैनी सेंट्रल जेल किया गया शिफ्ट

न्यूज़ बी रिपोर्टर, प्रयागराज : प्रयागराज के नैनी सेंट्रल जेल में जम्मू और कश्मीर के 44 आतंकवादियो  को शिफ्ट किया गया है। इन कैदियों को लेकर वायुसेना  स्पेशल जहाज़  शानिवार को  लगभग 5   बजे पहुँचा। कड़ी निगरानी में सभी को सात प्रिजन वैन से नैनी सेंट्रल जेल दाखिल किया गया।
 आतंकवादियो के साथ जम्मू कश्मीर पुलिस का दस्ता भी साथ था। इस दौरान जिले के सभी पुलिस अधिकारी और सभी थानों की पुलिस मौजूद थी।  सुरक्षा के लिहाज से जिन जिन सड़को से आतंवादियों से भरी प्रिज़न वैन गुज़री वहां के पूरे रास्ते पर फोर्स तैनात रही सुरक्षा ऐसी थी कि परिंदा भी पर नही मार सकता था। वही प्रयागराज के  एडीजी  प्रेम प्रकाश  खुद ही नैनी जेल में पहुंच कर आतंकवादियों को वैन से उतरवा कर नैनी सेंट्रल जेल के अंदर अलग अलग बैरक में भेजा गया।  जेल के अंदर भी इन कैदियों को खास निगरानी में अलग अलग सेल में रखा जाएगा।

You may also like
पुराने कोर्ट परिसर में अधिवक्ताओं की बैठक, हाईकोर्ट के आदेश पर चर्चा; पद के दुरुपयोग से बचने की अपील
जमशेदपुर में बुलडोजर एक्शन : खासमहल चौक से प्रखंड कार्यालय तक हटाया गया अतिक्रमण+VDO

Leave a Reply