Home > Business > टाटा ब्लू स्कोप में कर्मचारियों को मिलेगा 20% बोनस, यूनियन ने कोशिश कर बढवाई बोनस की राशि

टाटा ब्लू स्कोप में कर्मचारियों को मिलेगा 20% बोनस, यूनियन ने कोशिश कर बढवाई बोनस की राशि

जमशेदपुर : टाटा ब्लू स्कोप में कर्मचारियों को 20% बोनस दिया जाएगा। टाटा ब्लू स्कोप मैनेजमेंट बोनस फार्मूले के आधार पर 19.5 प्रतिशत बोनस दे रहा था। इससे ज्यादा बोनस देने पर राजी नहीं था। लेकिन टाटा ब्लू स्कोप इंप्लाइज यूनियन के अध्यक्ष राकेश्वर पांडे ने टाटा ब्लू स्कोप मैनेजमेंट पर दबाव बनाया और उसे 20% बोनस देने पर मजबूर किया। शुक्रवार को टाटा ब्लू स्कोप मैनेजमेंट और टाटा ब्लू स्कोप इंप्लाइज यूनियन के बीच बोनस समझौते पर दस्तखत हुए हैं। टाटा ब्लू स्कोप इंप्लाइज यूनियन के अध्यक्ष राकेश्वर पांडे ने बताया कि कर्मचारियों को 78 हजार 535 रुपए अधिकतम बोनस मिलेगा। जबकि न्यूनतम बोनस 32 हजार रुपए बन रहा है। यानी कर्मचारियों को औसतन 56 हजार 633 रुपए का लाभ मिलेगा। टाटा ब्लू स्कोप में 105 कर्मचारी हैं। बोनस समझौते में टाटा ब्लू स्कोप मैनेजमेंट की तरफ से एचडी अनूप त्रिवेदी, सीएचआरओ नीना बहादुर, एजीएम एचआर राजेश त्रिपाठी, ऑपरेशन जीएम इंद्रनील विश्वास, फाइनेंस एजीएम पीयूष कुमार और यूनियन की तरफ से राकेश्वर पांडे, विजय खान, संजय कुमार सिंह, अभिषेक श्रीवास्तव, वाइस प्रेसिडेंट हुसैन और पवन सिंह, कोषाध्यक्ष रवि उपाध्याय आदि मौजूद थे।
इसे भी पढ़ें – सोनारी थाना पुलिस ने ओला चालक को अस्तुरा मारकर₹1600, मोबाइल व कार लूटने वाले बदमाश को गिरफ्तार कर भेजा जेल

You may also like
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप
एग्रिको सिग्नल पर पूर्व सीएम रघुवर के घर के पास सड़क हादसे में मानगो के मार्बल कारोबारी और उसके बेटे की मौत
मानगो में SIR कर्मी को भेष में फ्लैट में घुस महिला को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, महिला भी पकड़ी गई+VDO
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार