Home > Business > बिष्टुपुर में सिंहभूम चैंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्री का चुनाव 26 सितंबर को, चल रही तैयारी

बिष्टुपुर में सिंहभूम चैंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्री का चुनाव 26 सितंबर को, चल रही तैयारी

बिष्टुपुर में सिंहभूम चैंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्री का चुनाव 26 सितंबर को होगा। यह जानकारी सिंहभूम चैंबर आफ कमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष विजय आनंद मूनका ने दी है। उन्होंने बताया कि इस चुनाव में 11 पदाधिकारी, 5 ट्रस्टी और 30 कार्य समिति सदस्यों का चुनाव किया जाएगा। 9 सितंबर से नामांकन फॉर्म मिलने लगेंगे। नामांकन पत्र की जांच 15 सितंबर को होगी और 26 सितंबर को चैंबर बिल्डिंग में मतदान होगा। एक पूर्व अध्यक्ष अशोक भालोटिया के भी चुनाव लड़ने की चर्चा चल रही है। इस पर विजय आनंद मूनका ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि अशोक भालोटिया चुनाव नहीं लड़ेंगे वह उनके गुरु हैं। विजय आनंद मूनका ने कहा कि सुरेश संथालिया उनके साथ देंगे।

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply