Home > Politics > Ranchi : भूमि घोटाला मामले में ईडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से 7 घंटे से अधिक समय तक की पूछताछ

Ranchi : भूमि घोटाला मामले में ईडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से 7 घंटे से अधिक समय तक की पूछताछ

रांची: केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश पर आठ गाड़ियों से सीआरपीएफ के जवानों को सीएम आवास के गेट नंबर 2 पर पहुंचाया गया। यह जवान मुख्यमंत्री आवास के गेट नंबर 2 पर तैनात कर दिए गए हैं। मुख्यमंत्री आवास के 500 मीटर की परिधि में 144 लागू कर दी गई है। रात 11:00 बजे तक धारा 144 लागू रहेगी। ईडी की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से चल रही पूछताछ खत्म हो गई है। ईडी ने भूमि घोटाला समेत अन्य मामलों में 7 घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की है। ईडी की हेमंत सोरेन से चल रही पूछताछ खत्म होने के बाद ईडी के अधिकारी बाहर निकल गए हैं। इसके बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रांची में अपने आवास के बाहर आए और लोगों का अभिवादन किया। हेमंत सोरेन ने आवास के बाहर मौजूद कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और कहा कि ईडी और सीबीआई से डरने का नहीं है। हेमंत सोरेन एक-एक झारखंडियों के साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार झारखंड सरकार के खिलाफ साजिश कर रही है। जिस दिन से मुख्यमंत्री पद की शपथ ली गई है, उसी दिन से केंद्र सरकार हेमंत सरकार को गिराने में लगी हुई है।

You may also like
JSSC CGL Scam Jharkhand: जेएसएससी-सीजीएल गड़बड़ी मामले में सीआईडी की कार्रवाई तेज, सचिव से पूछताछ
CM नेJSSC-CGL परीक्षा रद्द करने का किया एलान, छात्रों की बड़ी जीत लेकिन CBI जांच की मांग माने जाने तक जारी रहेगा आंदोलन
झारखंड बंद: रांची में जोरदार प्रदर्शन, जमशेदपुर में मिला-जुला असर; कई जगह सड़क जाम और गिरफ्तारी+VDO
चेहल्लुम पर रांची में होंगे धार्मिक आयोजन, 4 अगस्त को निकलेगा मुख्य जुलूस

Leave a Reply