Home > Crime > मानगो के डिमना डिवाइडर में अतिक्रमण हटाने के दौरान भाजपा नेता पर दर्ज हुआ था केस, गिरफ्तारी पर लगी रोक

मानगो के डिमना डिवाइडर में अतिक्रमण हटाने के दौरान भाजपा नेता पर दर्ज हुआ था केस, गिरफ्तारी पर लगी रोक

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर: मानगो डिमना डिवाइडर में अतिक्रमण हटाने के दौरान भाजपा नेता विकास सिंह पर केस दर्ज हुआ था। विकास सिंह पर सरकारी काम में बाधा पहुंचाने का केस मानगो थाने में दर्ज किया गया था। यह केस मानगो नगर निगम के कर्मचारी ने दर्ज कराया था। भाजपा नेता विकास सिंह के अधिवक्ता संजीव रंजन बरियार ने बताया कि जिला न्यायालय ने इस मामले में उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। विकास सिंह के अधिवक्ता ने न्यायालय को बताया कि विकास सिंह ने मौके पर कोई हंगामा नहीं किया। न सरकारी कार्य को जबरन रोकने की कोशिश की थी। उन्होंने एसडीओ से अतिक्रमण हटाओ अभियान बंद करने का अनुरोध किया था। जिला न्यायालय का आदेश सोमवार को आया है। इस आदेश से भाजपा नेता को राहत मिली है। गौरतलब है कि मानगो में अतिक्रमण हटाओ अभियान चल रहा था। इसे बंद कराने भाजपा नेता विकास सिंह पहुंचे थे। तभी उन पर केस दर्ज कराया गया था।
इसे भी पढ़ें- सोनारी के गुदड़ी मार्केट की रहने वाली विवाहिता को ससुराल में दहेज के लिए किया गया प्रताड़ित, कोर्ट के आदेश पर मामला दर्ज

You may also like
Jamshedpur Crime : सिदगोड़ा व टेल्को में चोरी व छिनताई को अंजाम देने वाले सात बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार+ VDO
Jamshedpur Bakreed : जमशेदपुर में अकीदत के साथ मनाई गई ईद-ए-कुर्बान, नमाज के बाद की गई अमन-चैन की दुआ+VDO
Jamshedpur Bakreed News : बकरीद पर ड्रोन से होगी शहर निगरानी, तैनात रहेंगे मजिस्ट्रेट
Jharkhand Governor : रानी ठाकुर को आरका जैन यूनिवर्सिटी में राज्यपाल ने PHD की उपाधि से नवाजा

Leave a Reply

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!