Home > Crime > ऐटक के प्रयास से टाटा मोटर्स के ठेकेदार बीवीजी ने 12 सफाई कर्मियों को किया ग्रेच्युटी का भुगतान, साकची में दी जानकारी

ऐटक के प्रयास से टाटा मोटर्स के ठेकेदार बीवीजी ने 12 सफाई कर्मियों को किया ग्रेच्युटी का भुगतान, साकची में दी जानकारी

जमशेदपुर : ऐटक के प्रयास से टाटा मोटर्स के ठेकेदार बीवीजी ने 12 सफाई कर्मियों को ग्रेच्युटी का भुगतान कर दिया है। ठेकेदार कंपनी बीवीजी इन सफाई कर्मियों को ग्रेच्युटी का भुगतान नहीं कर रही थी। 5 महीने से मजदूर परेशान थे। मजदूरों ने ऐटक के प्रदेश सचिव अंबुज ठाकुर से अपनी समस्या बताई। इसके बाद ऐटक के प्रदेश सचिव इन सफाई कर्मियों को उप श्रमायुक्त के पास ले गए और वहां मामले की शिकायत की गई। उप श्रम आयुक्त के आदेश के बाद ठेकेदार कंपनी बीवीजी ने शनिवार को इन मजदूरों को 2 लाख 43000 की राशि वितरित की है। ग्रेच्युटी का भुगतान होने पर सभी मजदूरों के चेहरे पर खुशी नजर आई। ऐटक के प्रदेश सचिव अंबुज ठाकुर ने ग्रेच्युटी का भुगतान होने पर टाटा मोटर्स प्रबंधन और बीवीजी प्रबंधन का आभार जताया।

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply