Home > Crime > कपाली के गौस नगर में नाली निर्माण नहीं होने से सड़क पर भर रहा गंदा पानी, होल्डिंग टैक्स वसूलने वाली नगर परिषद नहीं करा रही नाली का निर्माण

कपाली के गौस नगर में नाली निर्माण नहीं होने से सड़क पर भर रहा गंदा पानी, होल्डिंग टैक्स वसूलने वाली नगर परिषद नहीं करा रही नाली का निर्माण

जमशेदपुर : कपाली के गौस नगर में नाली निर्माण नहीं होने से सड़क पर गंदा पानी भर रहा है। बरसात में लोग परेशान हो गए हैं। इलाके की एक महिला रफीकुव ने बताया कि अगर कोई होल्डिंग टैक्स नहीं जमा करता तो नगर परिषद के कर्मचारी उसके घर फोन कर देते हैं। फोन करने के बाद भी होल्डिंग टैक्स नहीं जमा होता तो कर्मचारी उसके घर पहुंच जाते हैं। लेकिन, नाली निर्माण के लिए कोई नहीं सुन रहा है। महिला ने बताया कि उन्होंने नगर परिषद के चेयरमैन से भी बात की। लेकिन, कोई ध्यान नहीं दे रहा है। इलाके के लोगों का कहना है कि नगर परिषद यह नाली निर्माण कराए। नाली निर्माण नहीं होने से गंदा पानी सड़क पर भर जाता है। यही नहीं, गंदा पानी घरों में भी घुसने लगता है। लोगों को आवागमन में दिक्कत होती है।
इसे भी पढ़ें – आरपीएफ ने टाटा हटिया से लैपटॉप में मोबाइल से भरा बैग चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के सदस्यों को किया गिरफ्तार, प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी जानकारी

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply