Home > Jamshedpur > पेयजल एवं स्वच्छता विभाग भाकर में ठीक करेगा कई माह से खराब जल मीनार

पेयजल एवं स्वच्छता विभाग भाकर में ठीक करेगा कई माह से खराब जल मीनार

गुड़ाबांदा : गुड़ाबांदा प्रखंड के भाकर गांव में जल मीनार कई महीने से खराब है। इससे लोगों को पानी की समस्या हो रही है। इलाके के लोगों ने मामले की शिकायत पेयजल एवं स्वच्छता विभाग से की थी। अब पेयजल एवं स्वच्छता विभाग इस जल मीनार की मरम्मत कराने जा रहा है। पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी है। जिला परिषद सदस्य शिवनाथ मंडी ने कुछ दिन पहले पेज एवं स्वच्छता विभाग के लोगों से इस जल मीनार को ठीक करने की मांग की थी। उन्होंने बताया था कि यह जलमीनार कई महीने से खराब है।

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply