Home > Jamshedpur > जिला प्रशासन और टाटा स्टील ने सोनारी के ग्वाला बस्ती में सरकारी जमीन पर बने अवैध निर्माण पर चलाया बुलडोजर

जिला प्रशासन और टाटा स्टील ने सोनारी के ग्वाला बस्ती में सरकारी जमीन पर बने अवैध निर्माण पर चलाया बुलडोजर

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : जिला प्रशासन ने टाटा स्टील के साथ मिलकर बुधवार को सोनारी के ग्वाला बस्ती में बने अवैध मकानों पर बुलडोजर चला दिया। यह मकान सरकारी जमीन पर बने थे और इनका कमर्शियल यूज भी हो रहा था। इसी के चलते इन मकानों को तोड़ा गया है। जिला प्रशासन की तरफ से तैनात मजिस्ट्रेट ने बताया की लगभग 10 मकान पर बुलडोजर चलाने की कार्रवाई हुई है। इन लोगों को पहले भी नोटिस दिया गया था और कहा गया था कि वह अवैध कब्जा हटा लें। लेकिन, अतिक्रमणकारियों ने अवैध कब्जा नहीं हटाया। इसके बाद आज बुधवार को अतिक्रमण हटाने की यह कार्रवाई की जा रही है। उधर इलाके के लोगों का कहना है कि उन्होंने कई साल पहले यह जमीन खरीदी थी। एक महिला ने बताया कि उसने 40 हजार रुपए में जमीन खरीदी थी। एक व्यक्ति का कहना है कि उसने 45 हजार रुपए में जमीन खरीदी थी। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू हुई तो लोगों ने थोड़ा बहुत हंगामा भी किया। विरोध भी किया। लेकिन पुलिस के सामने उनकी एक नहीं चली। गौरतलब है कि क्षेत्र के भू माफिया गरीबों को अपने जाल में फंसा कर सरकारी जमीन बेच देते हैं और बाद में जिला प्रशासन इन जमीनों पर बने अतिक्रमण को हटा देता है। लेकिन कभी भू माफिया के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं की जाती। लोगों की मांग है कि जिला प्रशासन को उन माफियाओं के खिलाफ भी कार्रवाई करनी चाहिए जो सरकारी जमीन की खरीद बिक्री का काम करते हैं।

इसे भी पढ़ें- साकची स्थित शीतला माता मंदिर में 19 जून से होगा नवकुंज नवरात्रि नवाहपारायण श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ

You may also like
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप
एग्रिको सिग्नल पर पूर्व सीएम रघुवर के घर के पास सड़क हादसे में मानगो के मार्बल कारोबारी और उसके बेटे की मौत
मानगो में SIR कर्मी को भेष में फ्लैट में घुस महिला को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, महिला भी पकड़ी गई+VDO
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी

Leave a Reply