Home > Health > Jamshedpur: शास्त्री नगर में 20 करोड़ की लागत से बनेगा धनवंतरी आयुष अस्पताल, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने किया शिलान्यास+ वीडियो

Jamshedpur: शास्त्री नगर में 20 करोड़ की लागत से बनेगा धनवंतरी आयुष अस्पताल, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने किया शिलान्यास+ वीडियो

जमशेदपुर : कदमा के शास्त्री नगर में मिलन समिति मैदान में 20 करोड़ रुपए की लागत से धनवंतरी आयुष अस्पताल का निर्माण होगा। शुक्रवार को स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने इसकी आधारशिला रखी। इस मौके पर डीडीसी मनीष कुमार और सिविल सर्जन भी मौजूद रहे। स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने बताया कि यह 50 बेड का अस्पताल होगा।

इसमें आयुर्वेद प्रणाली से चिकित्सा की जाएगी। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद प्रणाली भारत की पुरातन चिकित्सा प्रणाली है। इस प्रणाली से चिकित्सा के काफी फायदे हैं। कोई साइड इफेक्ट नहीं है। स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने बताया कि 16 महीने के अंदर अस्पताल बनकर तैयार हो जाएगा और शहर के लोग इस अस्पताल में अपनी चिकित्सा करा सकेंगे।

You may also like
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
रघुवर दास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, संताली की ओलचिकी लिपि में पाठ्य सामग्री प्रकाशित करने का आग्रह

Leave a Reply