Home > Jamshedpur > डीएफओ ममता प्रियदर्शी ने बताया कदमा में नहीं है तेंदुआ, पार्क में नहीं मिले लेपर्ड के पग चिन्ह

डीएफओ ममता प्रियदर्शी ने बताया कदमा में नहीं है तेंदुआ, पार्क में नहीं मिले लेपर्ड के पग चिन्ह

जमशेदपुर: कदमा के बायोडायवर्सिटी पार्क में तेंदुआ नहीं है। वन विभाग ने यहां एक यंत्र लगाया था। इसके अलावा तेंदुए का पग चिन्ह लेने के लिए स्थान चिन्हित किया था। यह चिन्हीकरण शनिवार को किया गया था। रविवार को सुबह वन विभाग के अधिकारी बायोडायवर्सिटी पार्क पहुंचे। इनमें डीएफओ ममता प्रियदर्शी भी थी। डीएफओ ने बताया कि पार्क में कहीं भी तेंदुए का पग चिन्ह नहीं मिला है। इससे साफ हो गया है कि कदमा में तेंदुआ नहीं है। उन्होंने बताया कि बायोडायवर्सिटी पार्क को सोमवार को खोल दिया जाएगा। डीएफओ ने बताया कि सोनारी में जो सूअर मिला था। जिसके बारे में कहा जा रहा था कि तेंदुए ने इसको मारा है। वह बात भी गलत निकली है। जांच में पता चला है कि सूअर को किसी धारदार चाकू से काटा गया था। उसकी डेड बॉडी बाहर फेंक दी गई थी। इसके बाद कुत्तों ने उसे नोचा था।

You may also like
पूर्वी सिंहभूम की आंगनबाड़ियों में 97 पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, जून के अंत तक प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश
बम धमकी के बाद अलर्ट पर पुलिस, जमशेदपुर कोर्ट की सुरक्षा बढ़ाई गई; सिटी SP ने किया निरीक्षण+VDO
Jamshedpur Drowning News : बाबूडीह बस्ती के दो किशोर नहाने के दौरान स्वर्णरेखा नदी में डूबे, तलाश जारी
पोटका प्रखंड के हल्दी पोखर में झामुमो ने की बैठक, तैयार हुई विधानसभा चुनाव की रणनीति

Leave a Reply