Home > Jamshedpur > कांग्रेस के जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में साक्षी के डीसी ऑफिस पर प्रदर्शन, रसोई गैस महंगा कर जनता की जेब से लिए गए पैसे वापस करने की मांग

कांग्रेस के जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में साक्षी के डीसी ऑफिस पर प्रदर्शन, रसोई गैस महंगा कर जनता की जेब से लिए गए पैसे वापस करने की मांग

जमशेदपुर : कांग्रेस के जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे के नेतृत्व में सोमवार को कांग्रेस के पदाधिकारी ने डीसी ऑफिस पर धरना दिया। साकची के डीसी ऑफिस पर प्रदर्शन करने के बाद कांग्रेसियों ने राष्ट्रपति को संबोधित और प्रधानमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन डीसी को सौंपा। इसमें मांग की गई है कि रसोई गैस महंगा कर जनता की जेब से जो लाखों करोड़ों रुपए वसूले गए हैं उनको सरकार जनता के खाते में वापस करे। जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस की सरकार ने गैस के दाम कम कर दिए हैं। इसी की देखा देखी ₹200 प्रति सिलेंडर गैस के दाम केंद्र सरकार ने काम किए हैं। अगर केंद्र सरकार जनता की सच्ची हितैषी है। महिलाओं की सच्ची हितैषी है तो वह रकम उनके खाते में वापस कर दे जो उन्होंने रसोई गैस में महंगाई कर वसूली है।

You may also like
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत

Leave a Reply