Home > Jamshedpur > टेल्को थाना क्षेत्र के महानंद बस्ती में मैदान से घर लौट रहे युवक पर जानलेवा हमला, मोबाइल छीनने का प्रयास

टेल्को थाना क्षेत्र के महानंद बस्ती में मैदान से घर लौट रहे युवक पर जानलेवा हमला, मोबाइल छीनने का प्रयास

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : टेल्को थाना क्षेत्र के महानंद बस्ती में रविवार को मैदान से घर लौट रहे युवक अविनाश पर जानलेवा हमला हुआ है। अविनाश ने बताया कि बाइक पर आए दो बदमाशों ने उन्हें रोक कर उनका मोबाइल छीनना चाहा। जब उन्होंने मोबाइल नहीं दिया तो मारपीट कर सर पर पत्थर से हमला कर दिया। इससे अविनाश का सर फट गया है। अविनाश ने बताया कि वह मोबाइल अपने हाथ में दबाए हुए था। शोरगुल सुनकर और लोग वहां पहुंच गए। जो बीच-बचाव करने लगे। मौका पाकर अविनाश वहां से किसी तरह अपने घर भाग आया। घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों ने अविनाश को ले जाकर टेल्को थाने में घटना की जानकारी दे दी है। पुलिस ने अविनाश को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल भेजा है। यहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

You may also like
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत