Home > Crime > जमशेदपुर : बिष्टुपुर में खरकाई ब्रिज के नीचे नदी में मिला महिला की लाश, छानबीन में जुटी पुलिस

जमशेदपुर : बिष्टुपुर में खरकाई ब्रिज के नीचे नदी में मिला महिला की लाश, छानबीन में जुटी पुलिस

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : आदित्यपुर ब्रिज के नीचे खरकाई नदी में रविवार की सुबह एक महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने शव को नदी में देखा और इसके बाद वहां शव देखने वालों का मजमा जुट गया। घटना की सूचना मिलने के बाद बिष्टुपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव को निकालने की कवायद की जा रही है। बताते हैं कि ब्रिज पर शव देखने वालों की भीड़ लग जाने से वहां जाम की स्थिति बन गई थी। पुलिस ने सब लोगों को हटाकर किसी तरह जाम हटाया। अभी तक महिला की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस महिला की पहचान कराने की कोशिश में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि हो सकता है कि महिला का शव नदी में बह कर कहीं से आया हो। पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।

You may also like
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा
यमन ने रणनीतिक लाल सागर बंदरगाह मोखा पर किया कब्जा, बाब अल-मंदब की ओर बढ़ी सेना
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO

Leave a Reply