Home > Health > डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने बहरागोड़ा में सामुदायिक अस्पताल समेत विभिन्न सरकारी कार्यालयों का किया निरीक्षण, छह डॉक्टरों को शोकाज

डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने बहरागोड़ा में सामुदायिक अस्पताल समेत विभिन्न सरकारी कार्यालयों का किया निरीक्षण, छह डॉक्टरों को शोकाज

जमशेदपुर : डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने बहरागोड़ा में सामुदायिक अस्पताल समेत विभिन्न सरकारी कार्यालयों का निरीक्षण किया। इस निरीक्षण में बहरागोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 6 डॉक्टर अनुपस्थित पाए गए। उनको शो काज किया गया। डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अलावा प्रखंड कार्यालय और थाना का भी निरीक्षण किया। इसके अलावा घाटशिला में अनुमंडल अस्पताल, ट्रामा सेंटर और कुपोषण उपचार केंद्र का भी उन्होंने औचक निरीक्षण किया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डीसी ने वार्ड में घूम कर मरीजों और उनके तीमारदारों से फीडबैक लिया। पूछा कि डॉक्टर नियमित चेकअप के लिए आते हैं या नहीं। डॉक्टरों की उपस्थिति के बारे में जानकारी ली गई, तो पता चला कि वह क्वार्टर में हैं। उपायुक्त क्वार्टर पहुंच गए। वहां देखा तो ताला बंद मिला। ड्यूटी से गायब मिले डॉक्टर उत्पल मुर्मू, डॉक्टर गोपीनाथ महाली, डॉक्टर नेहा कुमारी, डॉ संगीता केरकेट्टा, डॉक्टर सुपर्णा नायक और डॉक्टर अर्चना सिन्हा को शो काज किया गया है। इसी तरह डीसी ने नवनिर्मित बीडीओ और सीओ के आवास को देखा और काम अधूरा मिलने पर विशेष कार्य प्रमंडल के अभियंता को शोकाज किया है। थाना परिसर का निरीक्षण किया और विभिन्न फाइलें देखीं।

इसे भी पढ़ें – ऑल इंडिया गद्दी समाज व झारखंड गद्दी पंचायत की तरफ से बिष्टुपुर में आयोजित हुई फुटबॉल प्रतियोगिता, स्वास्थ्य मंत्री ने किया उद्घाटन

You may also like
ऑपरेशन यात्री सुरक्षा फेल , टाटानगर स्टेशन बना मोबाइल चोरों का अड्डा, आए दिन हो रही चोरी
डिमना लेक हादसा: एमजीएम के दो जूनियर डॉक्टरों की मौत, अब उठ रहे हैं कई सवाल
छात्रों के मुद्दे पर कांग्रेस के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, जमशेदपुर में राहुल गांधी का पुतला फूंका
अमेरिका के युद्धविराम प्रस्ताव को ईरान ने ठुकराया, बिना गारंटी किसी समझौते से किया इनकार

Leave a Reply