Home > Lifestyle > रांची में स्वीप के तहत साइकिल रैली और वॉकथान का आयोजन, डीसी ने हरी झंडी दिखाकर साइकिल रैली और वॉकथान को किया रवाना

रांची में स्वीप के तहत साइकिल रैली और वॉकथान का आयोजन, डीसी ने हरी झंडी दिखाकर साइकिल रैली और वॉकथान को किया रवाना


न्यूज़ बी रिपोर्टर, रांची : मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2023 के तहत मतदाता सूची प्रारूप प्रकाशन का बुधवार से पूरे देश में शुभारंभ हो गया। रांची में इस अवसर पर स्वीप के तहत लोगों को मतदान के प्रति जागरुक करने के लिए साइकिल रैली और वॉकथान का आयोजन किया गया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका से हरी झंडी दिखाकर साइकिल रैली और वॉकथान को रवाना किया। इस मौके पर गायत्री कुमारी, संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सह संयुक्त सचिव, अपर समाहर्ता , अनुमंडल पदाधिकारी रांची सदर, ज़िला उप निर्वाचन पदाधिकारी रांची, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रांची, जिला स्तरीय अन्य पदाधिकारी, कॉलेज के छात्र एवं आमजन उपस्थित थे।
कार्यक्रम में लोकनायक मुकुंद नायक भी शामिल हुए। मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका से शुरू होकर साइकिल रैली और वॉकथान ज़िला स्कूल रांची पहुंची। इस दौरान रैली में शामिल युवाओं द्वारा लोगों को मताधिकार के प्रति जागरूक किया गया।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रांची राहुल कुमार सिन्हा ने बताया कि मतदान में युवाओं की भागीदारी ज़्यादा से ज़्यादा सुनिश्चित करने के लिए 9 नवम्बर से 8 दिसम्बर तक मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम शुरू हो रहा है। इसमें 1 अक्टूबर 2005 से पहले जन्म लेने वाला भारत का कोई भी नागरिक मतदाता पहचान पत्र के लिए आवेदन कर सकता है। राहुल कुमार सिन्हा ने कहा कि मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य मौजूदा मतदाता सूची को प्यूरीफाई करना है। उन्होंने कहा इस दौरान मतदाता सूची में नाम जोड़ने, विवरण में सुधार, नाम स्थानांतरित करने, हटाने के लिए आवेदन दिया जा सकता है।
उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने कहा कि मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए मतदाता सूची में नाम जुड़वाना है। उन्होंने रांचीवासियों को मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की बधााई देते हुए कहा कि अपने घर के सदस्यों, आसपास के लोगों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए प्रेरित करें।

रांची में मतदाता जागरूकता रैली
You may also like
Ranchi News : झारखंड की जेलों में रिक्त पदों पर नियुक्ति का मामला: हाई कोर्ट ने गृह सचिव को 7 दिसंबर तक आदेश पालन का दिया निर्देश
Tatanagar Jaipur Expressटाटानगर से जयपुर के खातिपुरा तक एक्सप्रेस ट्रेन शुरू, खाटू श्याम जाने वाले श्रद्धालुओं को मिलेगी सुविधा
Jamshedpur Telco Rape Case : जमशेदपुर के टेल्को में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोप, महाराष्ट्र के छह लोगों पर FIR
Jamshedpur Bike Stunt Accidentजमशेदपुर के मौत के कुएं में बाइक स्टंट के दौरान लगी आग, युवती झुलसी; मेले में मची अफरा-तफरी

Leave a Reply