Home > Crime > बागबेड़ा में गले में जिंदा सांप डालने की धमकी देकर युवक से 2650 रुपए लूटने वाले आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

बागबेड़ा में गले में जिंदा सांप डालने की धमकी देकर युवक से 2650 रुपए लूटने वाले आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : बागबेड़ा में वायरलेस मैदान के पास गांधी नगर के रहने वाले गणेश निषाद के गले में जिंदा सांप डालने की धमकी देकर कुछ लोगों ने 2650 रुपए लूट लिए थे। इस मामले में गणेश निषाद के आवेदन पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की और लूट की घटना को अंजाम देने वाले बाबा कुटी के अभय यादव, डीबी रोड मामा बाड़ी के रहने वाले राजीव कुमार साहू और जेपी रोड के निशांत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। निशांत सिंह दिव्यांग हैं। पुलिस ने तीनों आरोपियों के पास से 2650 रुपए बरामद किए हैं। घटना में प्रयुक्त एक स्कूटी भी बरामद हुई है। पुलिस ने लिखा पढ़ी करने के बाद तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया है। घटना 25 फरवरी को बागबेड़ा के वायरलेस मैदान के पास घटी थी।

1 Response

Leave a Reply