Home > Crime > गोलमुरी थाना क्षेत्र के लाइट सिग्नल के पास सब्जी खरीद कर घर जा रहे वृद्ध पर बदमाशों ने किया चाकू से हमला, लूट

गोलमुरी थाना क्षेत्र के लाइट सिग्नल के पास सब्जी खरीद कर घर जा रहे वृद्ध पर बदमाशों ने किया चाकू से हमला, लूट

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : गोलमुरी थाना क्षेत्र के एग्रिको लाइट सिग्नल के पास शुक्रवार की रात दुसाध भवन के सामने सीतारामडेरा के भालूबासा के रहने वाले वृद्ध पूर्णेन्दु बनर्जी पर बदमाशों ने चाकू से हमला किया। बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और उनसे लूटपाट करने लगे। विरोध करने पर बदमाशों ने पूर्णेन्दु के गले और हाथ में चाकू से वार किया। लहूलुहान हालत में घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंची। इलाज के लिए स्थानीय लोगों ने पूर्णेन्दु को बिष्टुपुर के टीएमएच अस्पताल पहुंचाया। जहां उनका इलाज चल रहा है। उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने उनसे बयान लेने की कोशिश की। लेकिन अभी वह कुछ बता नहीं पा रहे हैं। घटना की जानकारी मिलने पर सिटी एसपी सुभाष चंद्र जाट, गोलमुरी थाना प्रभारी अरविंद कुमार और सिदगोड़ा थाना प्रभारी रंजीत कुमार टीएमएच पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी गई। अभी यह नहीं पता चल पाया है कि उनसे क्या घटना हुई। लूट हुई है तो कितने की लूट हुई है। सिटी एसपी सुभाष चंद्र जाट का कहना है कि अभी पूर्णेन्दु घायल हैं। वह कुछ बता नहीं पा रहे हैं। पुलिस इस मामले की इन्वेस्टिगेशन में जुटी हुई है। प्रथम दृष्टया यह बात सामने आ रही है कि उनके साथ लूट हुई है। कितने की लूट हुई है। यह बात अभी सामने नहीं आ पा रही है। जांच के बाद ही वास्तविक घटना सामने आएगी। घटना की जानकारी मिलने पर भाजपा के नगर अध्यक्ष भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि भालूबासा के किशोर संघ के अध्यक्ष मानतू बनर्जी के बड़े भाई पुर्णेंदू बनर्जी के साथ यह घटना हुई है।

Leave a Reply