Home > Crime > साकची में बदमाशों ने मंदिर से लौट रही महिला के गले से छीन ली चेन, पुलिस कर रही जांच

साकची में बदमाशों ने मंदिर से लौट रही महिला के गले से छीन ली चेन, पुलिस कर रही जांच

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : जमशेदपुर में अपराधी ताबड़तोड़ घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। लेकिन पुलिस उनकी गिरफ्तारी नहीं कर पा रही है। लगातार हो रही लूट और छिनताई की घटना से लोग दहशत में हैं। शिवरात्रि के दिन भी बदमाशों ने घटनाओं को अंजाम देकर पुलिस के सामने चुनौती पेश की। साकची के चेनाब रोड की रहने वाली महिला नाग रत्नम जब पूजा कर घर लौट रही थी। तो बदमाशों ने उसके गले से सोने की चेन उड़ा दी। नाग रत्नम साकची के चेनाब रोड के वार्ड नंबर 16 में रहती है। वह सुबह काली मंदिर पूजा करने गई थी। वहां से जब वह वापस आ रही थी। तभी बाइक पर सवार दो लड़के आए और किसी के घर का पता पूछा। महिला उनसे बात कर ही रही थी, तब तक एक युवक ने उनके गले से चेन छीन ली और फरार हो गया। बदमाश घटना को अंजाम देने के बाद जेल चौक की तरफ भाग गए। घटना की जानकारी पुलिस को दी।‌ पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी लगभग 25 ग्राम वजन की चेन का छोटा सा हिस्सा टूटकर गिर गया। बाकी हिस्सा बदमाश लेकर फरार हो गए।

Leave a Reply