Home > Crime > मानगो बाजार के पास बाइक पर एक आटो पलटी, बाइक क्षतिग्रस्त

मानगो बाजार के पास बाइक पर एक आटो पलटी, बाइक क्षतिग्रस्त

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : मानगो बाजार के पास मंगलवार को एक तेज रफ्तार ऑटो बेकाबू होकर पलट गई। ऑटो पलटने से दो बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। यह बाइक ऑटो के नीचे आ गई थी। गनीमत रही कि किसी को चोट नहीं आई। हादसा होते ही आसपास मौजूद लोग दौड़े और ऑटो को जल्दी से सीधा किया गया। बताते हैं कि ऑटो पायल सिनेमा की तरफ से मानगो चौक की तरफ तेज रफ्तार से आ रहा था। उस पर बिस्किट लदा था। मानगो बाजार के पास आते हो जब ओवरटेक करने की कोशिश कर रहा था तभी वह बेकाबू हो गया और पलट गया।

1 Response

Leave a Reply