Home > Crime > क्राइम रिपोर्ट : उलीडीह थाना क्षेत्र के चूना शाह कॉलोनी के रहने वाले दो पक्षों में जमीन विवाद में भिड़ंत, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम रिपोर्ट : उलीडीह थाना क्षेत्र के चूना शाह कॉलोनी के रहने वाले दो पक्षों में जमीन विवाद में भिड़ंत, प्राथमिकी दर्ज

न्यूज़ बी रिपोर्टर , जमशेदपुर : उलीडीह थाना क्षेत्र के चूना शाह कॉलोनी के रहने वाले दो पक्षों में जमीन विवाद में मारपीट हो गई। इस मारपीट में दोनों पक्ष के लोगों को मामूली चोट आई है। इस मामले में एक पक्ष की असीरन बीबी के आवेदन पर पुलिस ने खैरुन्निसां, सबीना, फरीदा, रफीदा, टीपू, करीम और खैरुन्निसां के दामाद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई है। दूसरे पक्ष की खैरुन्निसां ने इस मामले में सद्दाम के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कराया है। पुलिस सोमवार को मामले की जांच में जुट गई है।
आजाद नगर थाना क्षेत्र के यीशु भवन के पास पेट्रोल पंप पर मारपीट के मामले में प्राथमिकी दर्ज
आजाद नगर थाना क्षेत्र के यीशु भवन के पास मारपीट के मामले में घायल अफरोज आलम के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज हुई है। अफरोज आलम ओल्ड पुरुलिया रोड नंबर 1 न्यू करीम सिटी कॉलेज के पास का रहने वाला है। उसके आवेदन पर पुलिस ने सोमवार को कृष्णा, सन्नी, मनजीत, चांडिल का भगिना और 25 अज्ञात युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। सभी आरोपी डीपासाई के रहने वाले हैं।
सोनारी पुलिस ने चोरी का मोबाइल खरीदने और बेचने के आरोपी को दोमुहानी से गिरफ्तार कर भेजा जेल
सोनारी पुलिस ने चोरी का मोबाइल खरीदने और बेचने के आरोपी जगजीत सिंह उर्फ आदित्य को गिरफ्तार किया है। उसे सोनारी के दोमुहानी से गिरफ्तार किया गया। जगजीत सिंह उर्फ आदित्य बागबेड़ा लाल बिल्डिंग चौक का रहने वाला है। पुलिस कई दिनों से उसकी फिराक में थी। सोमवार को उसे लिखा पढ़ी कर जेल भेजा गया। उसके पास से चोरी का मोबाइल भी बरामद हुआ है।
बर्मामाइंस थाना पुलिस ने बाइक चोरी करने के आरोपी को सोनारी से किया गिरफ्तार भेजा जेल
बर्मामाइंस थाना पुलिस ने बाइक चोरी के आरोपी राहुल कुमार मांझी को सोनारी से गिरफ्तार किया है। राहुल कुमार मांझी को गिरफ्तार करने के बाद सोमवार को जेल भेज दिया गया है। उसके पास से चोरी की पल्सर बाइक भी बरामद हुई है। राहुल कुमार मांझी कपाली बस्ती का रहने वाला है।

इसे भी पढ़ें –बिरसा नगर में लोयोला बीएड स्कूल के पास बदमाशों ने शिव गणेश मंदिर में घुसकर दान पेटी तोड़कर पार कर दिए रुपए

You may also like
Jamshedpur Diwali : जमशेदपुर में बिना लाइसेंस पटाखा बेचने वालों पर शिकंजा, सुंदरनगर में आधा दर्जन दुकानों की जांच
Jamshedpur Karvachauth : जमशेदपुर में करवा चौथ की धूम, चांद के दीदार का इंतजार; पति की लंबी उम्र के लिए महिलाओं ने रखा निर्जला व्रत+VDO
Kadma Police station: कदमा थाना में ग्रामीणों का हंगामा, बोड़ाम के दो युवकों की रिहाई की मांग पर धरना
Jamshedpur Education : चक्रवात ‘अर्णव’ का असर: जमशेदपुर में 28 और 29 अक्टूबर को सभी स्कूल बंद, कक्षा 12 तक पढ़ाई स्थगित