Home > Health > फर्जी मेडिकल प्रैक्‍ट‍िस करने वालों पर शिकंजा, सीबीआई का देश के 14 राज्यों के 91 ठिकानों पर एक साथ छापा

फर्जी मेडिकल प्रैक्‍ट‍िस करने वालों पर शिकंजा, सीबीआई का देश के 14 राज्यों के 91 ठिकानों पर एक साथ छापा

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर: विदेश से मेडिकल में स्नातक के फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर राज्यों के मेडिकल काउंसिल से मेडिकल प्रैक्टिस के लिए रजिस्ट्रेशन कराने के मामले में सीबीआई ने कार्रवाई शुरू कर दी है। सीबीआइ की टीम ने झारखंड सहित 14 राज्यों के 91 ठिकानों पर गुरुवार को एक साथ छापेमारी की। झारखंड के बोकारो में भी छापेमारी हुई है।

यह भी पढें – मोदी की मां हीरा बेन व फुटबॉलर पेले का निधन, ऋषभ पंत का एक्सीडेंट

बोकारो में चास के शिवशक्ति कालोनी निवासी विनोद कुमार के बेटे मुकेश कुमार के ठिकाने पर पहुंची सीबीआइ की टीम ने छानबीन में कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए हैं। मुकेश कुमार ने 2015 में रूस से एमबीबीएस करने का दावा किया है। सीबीआइ सूत्रों के अनुसार फाइनल परीक्षा में उन्हें असफल घोषित किया गया था। उन्होंने मेडिकल प्रैक्टिस के लिए बिहार मेडिकल काउंसिल से 27 अक्टूबर 2015 को रजिस्ट्रेशन कराया था, जिसे राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड ने पकड़ा और फिर दर्ज प्राथमिकी में आरोपित बनाया है।

You may also like
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा
यमन ने रणनीतिक लाल सागर बंदरगाह मोखा पर किया कब्जा, बाब अल-मंदब की ओर बढ़ी सेना
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO

Leave a Reply