Home > Jamshedpur > जमशेदपुर में डिमना चौक से गांधी मैदान तक कांग्रेसी निकालेंगे भारत जोड़ो यात्रा

जमशेदपुर में डिमना चौक से गांधी मैदान तक कांग्रेसी निकालेंगे भारत जोड़ो यात्रा

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार बिष्टुपुर में पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी की तैयारी समिति की बैठक जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे की अध्यक्षता में कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय में आयोजित की गई। इसमें प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर 18 दिसम्बर को भारत जोड़ो यात्रा जमशेदपुर में आयोजित होने के लिए तैयारी पर मंथन किया गया। भारत जोड़ो यात्रा जमशेदपुर के डिमना चौक से शुरू होगी। ये यात्रा शंकोसाई और उलीडीह होते हुए मानगो के खुदीराम बोस चौक पहुंचेगी। यहां नेता खुदीराम बोस की मूर्ती पर माल्यार्पण करेंगे और यहां से यात्रा मानगो के गांधी मैदान जाएगी। गांधी मैदान में सभा में होगी।
जिलाध्यक्ष ने मानगो, कदमा सोनारी, गोलमुरी, टेल्को, जमशेदपुर ग्रामीण, जुगसलाई, बिरसानगर प्रखण्ड के अध्यक्ष को इस यात्रा में शामिल होने के लिए अधिक से अधिक संख्या में लोगों के साथ पहुंचने को कहा है । जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, भारत जोड़ो यात्रा के प्रदेश कोऑर्डिनेटर सुबोधकांत सहाय, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता सहित प्रदेश स्तर के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी शामिल होंगे।

यह भी पढें – ठगी के आरोपी को छोड़ने के लिए पुलिसकर्मियों के सामने गिड़गिड़ाने लगी आरोपी की पत्नी, जानिए- कैसे लाइफ लाइन नर्सिंग होम के मालिक को लगाया 22 करोड़ का चूना

बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष रामाश्रय प्रसाद, प्रदेश महामंत्री अजय सिंह, बिजय खाॅ, संजीव श्रीवास्तव, परविंदर सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष नगर धर्मेन्द्र सोनकर, प्रदेश सचिव गोपाल प्रसाद, खगेनचन्द्र महतो, राकेश तिवारी, अवधेश सिंह, कमलेश कुमार पाण्डेय, प्रिंस सिंह, प्रदेश आमंत्रित सदस्य रियाजुद्दीन खान, गुड्डू गुप्ता, वरीय पूर्व जिला पदाधिकारी ब्रजेन्द्र तिवारी, अंसार खान, पूर्व जिला उपाध्यक्ष, योगेन्द्र सिंह यादव, पीएन झा, राम दरस चौधरी, शफीअहमद खान, रूहुल जमील अहमद, गुरदीप सिंह, प्रदेश प्रतिनिधि रविन्द्र कुमार झा, नागेन्द्र प्रताप सिंह, महिला अध्यक्ष ऊषा यादव, प्रदेश युवा महामंत्री राकेश साहू, एआईपीसी चेयरमैन अफ्सर इमाम ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि यात्रा में जन जन की भागीदारी सुनिश्चित कराई जाए। सभी समाज, सभी संस्थान, सभी धर्मावलम्बी को भी भारत जोड़ो यात्रा में शामिल करा कर ही मजबूत भारत का संदेश दिया जाए।

You may also like
Jamshedpur Crime : साकची की महिला देबिका दास से 30 लाख रुपए ठग कर पति पर हो गया फरार +VDO
Jamshedpur Good Friday : बिष्टुपुर व गोलमुरी चर्च में हुई प्रार्थना +VDO
Buldozer Action : आदिवासियों ने उलीडीह व बिरसानगर से हटाया अतिक्रमण, बिरसानगर में गरजा बुल्डोजर+ VDO
Ranchi Wine Smuggling : रेलवे स्टेशन पर पकड़ा गया शराब तस्कर
Ranchi Wine Smuggling: रांची रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने अवैध शराब के साथ दो लोगों को किया गिरफ्तार

Leave a Reply

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!