Home > Jamshedpur > भारत जोड़ो यात्रा के बहाने कांग्रेसियों ने दिखाई ताकत, लेकिन गांधी मैदान में नहीं जुड़ सके भीड़ + वीडियो

भारत जोड़ो यात्रा के बहाने कांग्रेसियों ने दिखाई ताकत, लेकिन गांधी मैदान में नहीं जुड़ सके भीड़ + वीडियो

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : कांग्रेसियों ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे के नेतृत्व में रविवार को मानगो में भारत जोड़ो यात्रा निकाली। भारत जोड़ो यात्रा डिमना चौक से शुरू होकर मानगो चौक होते हुए गांधी मैदान तक पहुंची। भारत जोड़ो यात्रा में ग्रामीण इलाकों से बसों पर भरकर लाए गए लोग शामिल रहे। कांग्रेसियों में काफी जोश व खरोश दिखा। पटाखे फोड़े गए। लेकिन, गांधी मैदान में कांग्रेसी अधिक भीड़ नहीं जुटा सके।

पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय

इस भारत जोड़ो यात्रा में रांची से पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के अलावा पूर्व सांसद डॉ अजय कुमार, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ प्रदीप कुमार बलमुचू आदि शामिल रहे। स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता भी पहुंचे। डिमना चौक से यात्रा कर जब कांग्रेसी मानगो चौक पहुंचे तो यहां अमर शहीद खुदीराम बोस की प्रतिमा पर सभी ने माल्यार्पण किया। इसके बाद गांधी मैदान पहुंचकर यात्रा सभा में बदल गई। यहां सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के नेता राहुल गांधी 7 सितंबर से भारत जोड़ो यात्रा पर हैं।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर

रविवार को 102 दिन पूरा हो चुका है। इस भारत जोड़ो यात्रा के जरिए देश में बेरोजगारी, महंगाई, जीएसटी आदि का मुद्दा उठाया गया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय ने कहा कि भाजपा सरकार के कारण देश की जनता तबाह हो गई है। देश में त्याग की प्रतिमूर्ति सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री जैसा पद डॉ मनमोहन सिंह जैसे ज्ञानी पुरुष को सौंपा था। जिन्होंने 10 वर्षों तक भारत के विकास की गति को आगे बढ़ाया। जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने राहुल गांधी के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की।

पूर्व सांसद डॉ अजय ने कहा कि महंगाई रोज रिकॉर्ड बना रही है।

इसे भी पढ़ें – टाटा स्टील ने जमशेदपुर प्लांट में बैटरी सिक्स में 110 मीटर ऊंची चिमनी और 48 मीटर ऊंचे कोल टावर को विस्फोट से गिराया

आज देश असुरक्षित है। इसके पहले डिमना चौक पर भी नुक्कड़ सभा हुई। इस कार्यक्रम में रियाजुद्दीन खान, रविंद्र कुमार झा, कमलेश पांडे, रियाज खान, शाकिर खान, अनवारूल हक, सतीश रजक, हीरालाल दास, दीपेश राज, पवन कुमार, अजितेश उज्जैन, प्रिंस सिंह आदि मौजूद थे।

You may also like
Kadma Police station: कदमा थाना में ग्रामीणों का हंगामा, बोड़ाम के दो युवकों की रिहाई की मांग पर धरना
Jamshedpur Education : चक्रवात ‘अर्णव’ का असर: जमशेदपुर में 28 और 29 अक्टूबर को सभी स्कूल बंद, कक्षा 12 तक पढ़ाई स्थगित
Cyclone Arnab : चक्रवात ‘अरनब’ को लेकर रेलवे अलर्ट, 600 किलोमीटर रेलखंड पर चौबीसों घंटे निगरानी
Ranchi News : झारखंड की जेलों में रिक्त पदों पर नियुक्ति का मामला: हाई कोर्ट ने गृह सचिव को 7 दिसंबर तक आदेश पालन का दिया निर्देश

Leave a Reply