Home > Crime > Jamshedpur : धतकीडीह स्थित तालाब में डूबे मिले कांग्रेस के नेता सुरेश मुखी, टीएमएच में घोषित किया गया मृत, हत्या या आत्महत्या

Jamshedpur : धतकीडीह स्थित तालाब में डूबे मिले कांग्रेस के नेता सुरेश मुखी, टीएमएच में घोषित किया गया मृत, हत्या या आत्महत्या

जमशेदपुर : धतकीडीह स्थित तालाब में कांग्रेस के नेता सुरेश मुखी डूबे मिले हैं। उनको लोगों ने निकाल कर टीएमएच में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कहा जा रहा है कि सुरेश मुखी ने आत्महत्या की है। वह अपने दो अन्य दोस्तों के साथ धतकीडीह तालाब के पास गए और वहां बात कर रहे थे। दोनों दोस्तों को दूर जाने को कहा और उसके बाद तालाब में कूद गए। दोनों दोस्तों ने शोर मचाकर लोगों को एकत्र किया और फिर तालाब से सुरेश मुखी को निकाल कर टीएमएच ले जाया गया। हालांकि कुछ लोगों को मामला संदिग्ध लग रहा है। जितने मुंह उतनी बात की जा रही है। घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस जांच के बाद ही पता चलेगा कि सुरेश मुखी की मौत कैसे हुई। यह हत्या है या आत्महत्या है।

You may also like
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
रघुवर दास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, संताली की ओलचिकी लिपि में पाठ्य सामग्री प्रकाशित करने का आग्रह

Leave a Reply