Home > Ranchi > Ranchi : कांग्रेस के झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर से मुख्यमंत्री की हुई मंत्रणा, बनी ईडी से लड़ने की रणनीति+ वीडियो

Ranchi : कांग्रेस के झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर से मुख्यमंत्री की हुई मंत्रणा, बनी ईडी से लड़ने की रणनीति+ वीडियो

जमशेदपुर : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची स्थित अपने आवास पर कांग्रेस के झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर से मुलाकात की है। गुलाम अहमद मीर के साथ उनकी अलग से मंत्रणा हुई। दोनों नेताओं ने ईडी से लड़ने की रणनीति बनाई है। गुलाम अहमद मीर से मुलाकात के बाद विधायकों के साथ मुख्यमंत्री ने मीटिंग की है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के अलावा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व मंत्री आलमगीर आलम मीटिंग की अध्यक्षता की। मीटिंग के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मोरहाबादी मैदान पहुंचे और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पीछे ईडी पड़ी हुई है। ईडी ने उनके दिल्ली स्थित आवास पर छापामारी कर 36 लाख रुपए बरामद करने का दावा किया है। झामुमो के नेताओं का कहना है कि आदिवासी मुख्यमंत्री को ईडी परेशान कर रही है। ईडी की कार्रवाई से झारखंड में राजनीतिक भूचाल आ गया है। लोग समझ नहीं पा रहे हैं कि आगे क्या होने वाला है। 

You may also like
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO

Leave a Reply