Home > Crime > सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के मानगो पुलिया के नीचे गंभीर हालत में मिला छाया नगर का व्यक्ति, अस्पताल में घोषित किया गया मृत

सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के मानगो पुलिया के नीचे गंभीर हालत में मिला छाया नगर का व्यक्ति, अस्पताल में घोषित किया गया मृत

न्यूज़ बी रिपोर्टर , जमशेदपुर : सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के मानगो पुलिया के नीचे बुधवार को छाया नगर का एक व्यक्ति विनोद राम गंभीर हालत में मिला। उसके शरीर पर चोट के निशान थे। परिजनों को सूचना मिली तो वह मौके पर पहुंचे। फौरन आटो से विनोद राम को एमजीएम अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। विनोद राम की पत्नी श्रद्धा देवी का कहना है कि जब वह विनोद राम के पास पहुंची थी तो उससे पूछा कि विनोद की यह हालत किसने की। तो उसने एक पड़ोसी का नाम लिया है। पड़ोसी का नाम सोनू है। श्रद्धा देवी को शक है कि विनोद राम की हत्या की गई है। श्रद्धा देवी का कहना है कि पुलिस इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच करे। श्रद्धा देवी ने बताया कि विनोद राम पहले अलकबीर पॉलिटेक्निक में सुपरवाइजर था। बाद में उसकी नौकरी छूट गई थी। तब से वह कुछ काम नहीं करता था।
इसे भी पढ़ें –शास्त्री नगर में पागल कुत्ते ने सांड़ को काटा, सांड़ का किया गया इलाज, वरना साकची जैसी हो सकती थी घटना

You may also like
Jamshedpur Crime : सिदगोड़ा व टेल्को में चोरी व छिनताई को अंजाम देने वाले सात बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार+ VDO
Jamshedpur Bakreed : जमशेदपुर में अकीदत के साथ मनाई गई ईद-ए-कुर्बान, नमाज के बाद की गई अमन-चैन की दुआ+VDO
Jamshedpur Bakreed News : बकरीद पर ड्रोन से होगी शहर निगरानी, तैनात रहेंगे मजिस्ट्रेट
Jharkhand Governor : रानी ठाकुर को आरका जैन यूनिवर्सिटी में राज्यपाल ने PHD की उपाधि से नवाजा

Leave a Reply

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!