Home > Jamshedpur > बाराद्वारी स्थित जमशेदपुर व्यवहार न्यायालय में गुरु अर्जुन देव के शहादत दिवस को लेकर लगाई गई छबील, हलवा चना शरबत का हुआ वितरण

बाराद्वारी स्थित जमशेदपुर व्यवहार न्यायालय में गुरु अर्जुन देव के शहादत दिवस को लेकर लगाई गई छबील, हलवा चना शरबत का हुआ वितरण

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : बाराद्वारी जमशेदपुर व्यवहार न्यायालय में मंगलवार को गुरु अर्जुन देव के शहादत दिवस को लेकर छबील लगाई गई। यह छबील सिख समुदाय के अधिवक्ताओं और जमशेदपुर जिला बार संघ के अधिवक्ताओं के द्वारा आयोजित किए गए संयुक्त कार्यक्रम के तहत लगाई गई। कार्यक्रम में सबसे पहले गुरुदेव की वंदना की गई और उसके बाद प्रसाद वितरण किया गया। प्रसाद में हलवा चना भोग शरबत आदि का वितरण हुआ।

इस कार्यक्रम में जमशेदपुर व्यवहार न्यायालय के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार मिश्रा प्रधान कुटुंब न्यायालय के न्यायाधीश अमितेश लाल, न्यायिक पदाधिकारी गति कृष्ण तिवारी, आभास कुमार वर्मा और अन्य न्यायिक पदाधिकारी मौजूद थे। जिला बार संघ के अध्यक्ष लाला अजीत कुमार अंबष्ट, वरिष्ठ अधिवक्ता मलकीत सिंह सैनी, राजू सैनी, अक्षय कुमार झा, अमित कुमार सिंह के अलावा अन्य अधिवक्ता भी मौजूद थे। कार्यक्रम में जिला बार संघ लायर्स डिफेंस के संरक्षक और उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता संजय कुमार पांडे का भी आगमन हुआ। इससे सभी अधिवक्ता प्रसन्न हो गए और गुरुदेव से प्रार्थना की कि जल्द से जल्द इस प्रचंड गर्मी से सभी को निजात दिलाएं।
इसे भी पढ़ें- उलीडीह थाना क्षेत्र के चूना शाह कॉलोनी में दबंगों ने किया एक वृद्धा के घर पर कब्जे का प्रयास, एसएसपी ऑफिस में मामले की शिकायत +वीडियो

You may also like
Jamshedpur Crime : साकची की महिला देबिका दास से 30 लाख रुपए ठग कर पति पर हो गया फरार +VDO
Jamshedpur Good Friday : बिष्टुपुर व गोलमुरी चर्च में हुई प्रार्थना +VDO
Buldozer Action : आदिवासियों ने उलीडीह व बिरसानगर से हटाया अतिक्रमण, बिरसानगर में गरजा बुल्डोजर+ VDO
Satnala Dam : डोबो के सतनाला डैम में नहाने के दौरान गोलपहाड़ी और गोलमुरी के दो युवकों की डूबने से मौत

Leave a Reply

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!