Home > Business > जमशेदपुर: सीतारामडेरा के भालुबासा में एक कंपनी के अश्लील पोस्टर के बाद मचा बवाल, होर्डिंग पर लगा पोस्टर हटवाया+ वीडियो

जमशेदपुर: सीतारामडेरा के भालुबासा में एक कंपनी के अश्लील पोस्टर के बाद मचा बवाल, होर्डिंग पर लगा पोस्टर हटवाया+ वीडियो

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के भालूबासा में अंडर गारमेंट्स बेचने वाली एक कंपनी ने होर्डिंग पर अश्लील पोस्टर लगा दिया था। शनिवार को अश्लील पोस्टर देखकर इलाके के लोग भड़क गए। भारतीय जनता युवा मोर्चा की महिलाओं ने बवाल कर दिया। इसके बाद जंबू अखाड़ा के लोग भी पहुंचे। हंगामे की जानकारी मिलने पर सीतारामडेरा थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति जेएनएसी को इसकी सूचना दी गई। जेएनएसी के लोग मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत करने का प्रयास किया। लेकिन लोग हंगामा कर रहे थे। वह होर्डिंग हटाने की मांग कर रहे थे। इसके बाद होर्डिंग से पोस्टर हटाने का फैसला लिया गया। होर्डिंग का पोस्टर हटाने के बाद ही लोग माने। लोगों की मांग है कि इस मामले में जेएनएसी के खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए। जेएनएसी के किस अधिकारी ने इस तरह का अश्लील पोस्टर लगाने का आदेश जारी किया है।

अश्लील होर्डिंग
You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply