Home > Crime > सोनारी के निर्मल नगर में हुए नायडू बाग हत्याकांड में अज्ञात हत्यारों के खिलाफ केस दर्ज

सोनारी के निर्मल नगर में हुए नायडू बाग हत्याकांड में अज्ञात हत्यारों के खिलाफ केस दर्ज

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : सोनारी के निर्मल नगर में हुए नायडू बाग हत्याकांड में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। परिजनों के आवेदन पर रविवार को अज्ञात हत्यारों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। इस मामले में पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस ने नायडू बाग की पत्नी लता बाग का बयान भी लिया है। बताया जा रहा है कि पत्नी ने पुलिस को बताया है कि नायडू बाग शुक्रवार की रात अपने भतीजे श्याम बाग के साथ था। परिजन श्याम बाग पर शक कर रहे हैं। दूसरी तरफ पुलिस का कहना है कि पड़ोसियों ने बताया कि नायडू बाग नशा करता था। हो सकता है कि गिरने से उसके सर पर चोट लगी हो। सोनारी थाना प्रभारी का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि नायडू बाग मामले की सच्चाई क्या है।
इसे भी पढ़ें- शाम को आए तूफान में मानगो के जवाहर नगर रोड नंबर 17 में एएचके टावर के एक फ्लैट पर गिरा बिजली का पोल, बाल बाल बचे लोग

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
रघुवर दास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, संताली की ओलचिकी लिपि में पाठ्य सामग्री प्रकाशित करने का आग्रह

Leave a Reply