Home > Crime > मानगो में उलीडीह के गंगा नर्सिंग होम के पास लावारिस खड़ी आग में लगी आग, दमकल ने बुझाई

मानगो में उलीडीह के गंगा नर्सिंग होम के पास लावारिस खड़ी आग में लगी आग, दमकल ने बुझाई

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर: मानगो में उलीडीह थाना क्षेत्र के गंगा नर्सिंग होम के पास खड़ी एक लावारिस कार में सोमवार की सुबह अचानक आग लग गई। आग लगने पर इलाके में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने इसकी सूचना फौरन उलीडीह थाना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई। अग्निशमन विभाग की गाड़ी पहुंचने पर कार की आग को बुझाया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह कार 4 दिनों से नर्सिंग होम के सामने कचरे के ढेर के पास लावारिस हालत में खड़ी थी। सुबह अचानक कार से धुआं उठने लगा तो लोग कार के पास पहुंचे। थोड़ी ही देर में कार धू धू कर जलने लगी। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कार से कुछ नशीला पदार्थ बरामद हुआ है। हालांकि पुलिस का कहना है ऐसी कोई बात नहीं है। कार का मालिक अब तक सामने नहीं आया है। पुलिस कार के मालिक की तलाश में लग गई है। मामले की जांच की जा रही है कि आखिर यह कार यहां किसने खड़ी की थी और कार खड़ी करने का क्या मकसद है। क्या यह कार किसी घटना में प्रयुक्त की गई है।

You may also like
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत

Leave a Reply