Home > Crime > मानगो के जवाहर नगर रोड नंबर 9 पर एक घर में धावा बोलकर लोगों ने महिला के साथ की छेड़खानी, मारपीट के साथ तोड़ दिया घर का सामान

मानगो के जवाहर नगर रोड नंबर 9 पर एक घर में धावा बोलकर लोगों ने महिला के साथ की छेड़खानी, मारपीट के साथ तोड़ दिया घर का सामान

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : मानगो के जवाहर नगर रोड नंबर 9 में कुछ लोगों ने एक महिला के घर पर धावा बोला। महिला के साथ छेड़खानी की और मारपीट भी की। यही नहीं घर का सारा कीमती सामान तोड़ दिया। इस दौरान महिला डरी हुई थी। उसके घर पर कोई पुरुष नहीं था। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया। आसपास के लोगों से पूछताछ भी की है। पुलिस ने महिला का भी बयान दर्ज किया है। इस मामले में महिला के आवेदन पर पुलिस ने बुधवार को मोहम्मद रियाज, फिरदौस, काली सोनू, दानिश, अफसर, मेहताब, आरिफ और 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस बुधवार को मामले की जांच में जुट गई है।
इसे भी पढ़ेंसाकची के मस्जिद ए रहमान के पेश इमाम के मेहमानों को रामगढ़ में रात को बस से उतारा, एसएसपी से होगी शिकायत + वीडियो

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply