Home > Crime > मानगो थाना क्षेत्र के दाईगुट्टू में एक घर में घुसकर युवकों ने तोड़फोड़ कर की लूटपाट, दुष्कर्म का भी प्रयास

मानगो थाना क्षेत्र के दाईगुट्टू में एक घर में घुसकर युवकों ने तोड़फोड़ कर की लूटपाट, दुष्कर्म का भी प्रयास

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : मानगो थाना क्षेत्र के दाई गुट्टू में दरवाजा तोड़कर एक घर में घुसकर युवकों ने तोड़फोड़ की है। घर का सामान तोड़ दिया। कीमती साड़ी, पैसा, जेवरात आदि लूट लिया। यही नहीं घर में मौजूद महिला के साथ दुष्कर्म का भी प्रयास किया। महिला ने शोर मचाया तो बस्ती के लोग पहुंचे। तब यह युवक भागे। महिला ने शनिवार को मानगो थाने में मामले की शिकायत दर्ज की है। महिला ने इस मामले में अजय मुखर्जी, संजय मुखर्जी, जन्मेजय मुखर्जी, हिमांशु गिरी और अन्य 12 युवकों को आरोपी बनाया है। शिकायत होने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। महिला ने पुलिस को घटना का वीडियो भी सौंपा है। इसमें दर्जनभर से अधिक युवक लाठी डंडा से लैस होकर एक घर का दरवाजा तोड़ते दिख रहे हैं। महिला ने पुलिस को बताया है कि जब यह घटना घटी तो उनके घर में उनके पति नहीं थे। महिला अपने बच्चे के साथ घर में अकेली थी। उसके पति टेंपो लेकर स्कूल गए थे।
इसे भी पढ़ें- न्यू बाराद्वारी स्थित गंगा रीजेंसी के पनीर व राहुल साव की मसाला फैक्ट्री के हल्दी पाउडर समेत कई दुकानों के सामान में मिली मिलावट, होगी कार्रवाई

You may also like
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत
झारखंड में अगले साल अप्रैल-मई में पंचायत चुनाव की तैयारी, ओबीसी आरक्षण के लिए ट्रिपल टेस्ट जरूरी
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस