Home > Crime > बिष्टुपुर के डायग्नल रोड पर विवादित दुकान का ताला तोड़कर दबंगों ने कर लिया कब्जा, महिला पर तानी पिस्टल

बिष्टुपुर के डायग्नल रोड पर विवादित दुकान का ताला तोड़कर दबंगों ने कर लिया कब्जा, महिला पर तानी पिस्टल

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : बिष्टुपुर के डायग्नल रोड पर गुरुवार को दिनदहाड़े दबंगों ने एक दुकान का ताला तोड़कर उस पर कब्जा कर लिया। इस दुकान का कोर्ट में विवाद चल रहा है। दोनों पक्षों ने दुकान पर अपना अपना ताला बंद कर रखा था। कुछ ही दिन बाद इस मामले में कोर्ट में तारीख थी और कोर्ट ने आदेश दे रखा था कि दोनों पक्ष आपस में बैठ कर इस मामले में पहले समझौते की कोशिश करें। इसे लेकर जल्द ही दोनों पक्षों की बातचीत होने वाली थी।

इसे भी पढ़ें – पुलिस ने लांच किया क्यूआर बेस्ड ई बीट पेट्रोलिंग सिस्टम, जमशेदपुर में अब होगी स्मार्ट पुलिसिंग

लेकिन, इससे पहले ही गुरुवार को यह घटना घट गई। बिष्टुपुर की ही रहने वाली सीमा बाकरे वाल ने बताया कि यह दुकान उनके पति के हक की है। लेकिन, जेठ ने दुकान हड़पने की कोशिश की। इसे ही लेकर कोर्ट में मामला गया है। दोनों पक्षों का दुकान में ताला बंद था।

घटना के बारे में बता रही सीमा बाकरेवाल

बगल में ही उनके पति की दुकान है। वह गुरुवार को दुकान खोलने गए तो देखा कि विवादित दुकान का ताला टूटा हुआ है और अंदर विपक्षी बैठे हुए हैं। इस पर उन्होंने अपनी पत्नी सीमा बाकरे वाल को बुलाया। दोनों पति-पत्नी ने मिलकर जब ताला तोड़े जाने की वजह पूछी तो वहां बवाल शुरू हो गया। सीमा बाकरे वाल का कहना है कि स्पर्श बाकरेवाल और प्रमोद बाकरे वाल ने कुछ और लोगों को बुला लिया। एक बदमाश टाइप का आदमी भी वहां पहुंचा। वह पिस्टल लिए हुए था। सीमा बाकरेवाल को पिस्टल की नोक पर रख कर चुप रहने की धमकी दी गई। बवाल की सूचना किसी ने पुलिस को दे दी थी। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। सीमा बाकरेवाल ने बताया कि पुलिस कांस्टेबल ने पिस्टल थाने वाले को ऐसा न करने की हिदायत दी तो उसने उसे भी पुलिस को धमकी दी। घटना के बाद सीमा बाकरेवाल अपने पति के साथ एसएसपी ऑफिस पहुंचीं। एसएसपी ऑफिस में शिकायत की तो वहां से उन्हें थाने भेजा गया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

You may also like
Jamshedpur Crime : साकची की महिला देबिका दास से 30 लाख रुपए ठग कर पति पर हो गया फरार +VDO
Jamshedpur Good Friday : बिष्टुपुर व गोलमुरी चर्च में हुई प्रार्थना +VDO
Buldozer Action : आदिवासियों ने उलीडीह व बिरसानगर से हटाया अतिक्रमण, बिरसानगर में गरजा बुल्डोजर+ VDO
Jugsalai Firing : जुगसलाई के गरीब नवाज बस्ती में फायरिंग के मामले का पुलिस को मिला सीसीटीवी फुटेज, दौड़ दौड़ कर गोली चला रहे हैं बदमाश

2 Responses

  1. Pingback : छोटा गोविंदपुर पावर सबस्टेशन इलाके में शुक्रवार को 11:00 से 2:00 तक बंद रहेगी बिजली आपूर्ति - News Bee

  2. У вас сломался телефон? Не проблема! Наш сервисный центр предлагает [url=https://gold-remont-telefonov.ru]срочный ремонт телефонов москва[/url] с использованием оригинальных запчастей и гарантией на выполненную работу. Профессиональные инженеры быстро и качественно вернут вашему устройству прежнюю функциональность. Узнайте больше и посетите наш сайт. https://gold-remont-telefonov.ru

Leave a Reply

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!