Home > Crime > कदमा थाना क्षेत्र के रामजन्म नगर में दहेज के चलते बक्सर की रहने वाली विवाहिता की हत्या, पिता ने हत्यारों को सजा देने की उठाई मांग

कदमा थाना क्षेत्र के रामजन्म नगर में दहेज के चलते बक्सर की रहने वाली विवाहिता की हत्या, पिता ने हत्यारों को सजा देने की उठाई मांग

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : बक्सर की रहने वाली विवाहिता नम्रता शर्मा की कदमा के रामजन्म नगर में ससुराल में संदिग्ध मौत हो गई है. नम्रता शर्मा के पिता मनोज शर्मा का आरोप है कि उसकी बेटी को गला घोट कर मार दिया गया और फिर इसे फांसी का रूप देते हुए शव को फंदे से लटकाया गया है। मनोज शर्मा ने कदमा थाने में आवेदन देकर नम्रता शर्मा के पति दीप नारायण शर्मा, सास उर्मिला शर्मा, ननद अंजली शर्मा, जीजा संजीव शर्मा और देवर अभिषेक शर्मा पर हत्या करने का आरोप लगाया है।

यह भी पढें – गम्हरिया में ऊषा मार्टिन कंपनी के पास कोयला चुनने गई पांच बच्चियों पर फेंक दी जलती हुई मिट्टी, एमजीएम में भर्ती

आवेदन मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मनोज शर्मा ने बताया कि नम्रता शर्मा का विवाह 21 नवंबर 2021 को दीप नारायण शर्मा के साथ हुआ था। विवाह के बाद ही नम्रता शर्मा से दहेज की मांग की जाने लगी और उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। 23 दिसंबर को ससुराल से मनोज शर्मा को फोन किया गया कि अपनी बेटी को ले जाइए। इसके बाद दीप नारायण शर्मा ने फोन किया कि उनकी बेटी ने फांसी लगा ली है। मनोज कुमार शर्मा आनन-फानन में घर से निकले और 23 दिसंबर की शाम 6:00 बजे रामजन्म नगर दीप नारायण शर्मा के घर पहुंचे तो देखा उनकी बेटी मृत पड़ी थी। उन्होंने मांग की है कि उनकी बेटी के हत्यारों को जल्द सजा दी जाए।

You may also like
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत

Leave a Reply